Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भाजपा धनबाद महानगर जिला की अति आवश्यक बैठक सम्पन्न,महापौर प्रत्याशी संजीव कुमार के नामांकन की तैयारियों की हुई समीक्षा




धनबाद। भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर जिला के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की अति आवश्यक बैठक आज भाजपा जिला कार्यालय में धनबाद में महानगर अध्यक्ष श्री श्रवण राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य धनबाद नगर निगम चुनाव में भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी श्री संजीव कुमार के आगामी नामांकन को लेकर तैयारियों की समीक्षा करना था। बैठक में महापौर प्रत्याशी संजीव कुमार के नामांकन कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा पार्टी पदाधिकारियों द्वारा सभी मंडल अध्यक्षों एवं मोर्चा अध्यक्षों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

इसके साथ ही बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि दिनांक 04/02/2026 (बुधवार) को नामांकन के पश्चात होने वाले बैठक की भी तैयारी की गई। कार्यालय में पुनः धनबाद महानगर जिला की अति आवश्यक बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक को भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू जी मुख्य रूप से संबोधित करेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में धनबाद जिला के सभी जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष एवं सभी मोर्चा अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। बैठक की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की भी आज समीक्षा की गई। आज के बैठक को जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने सम्बोधित करते हुए कहा कि, धनबाद नगर निगम चुनाव केवल चुनाव नहीं, बल्कि धनबाद को विकास, सुशासन और भ्रष्टाचार-मुक्त व्यवस्था देने का संकल्प है। भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी  संजीव अग्रवाल के नेतृत्व में हम सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरेंगे और ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता अनुशासन, संगठन और समर्पण का प्रतीक है। सभी मंडलों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान को तेज करें, हर घर तक पार्टी की उपलब्धियों को पहुंचाएं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करें।श्रवण राय ने कहा कि धनबाद की जनता अब विकास चाहती है और भाजपा ही धनबाद को एक स्वच्छ, स्मार्ट और समृद्ध नगर निगम देने में सक्षम है।महापौर प्रत्याशी संजीव कुमार ने कहा कि  भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठन की मजबूती को देखकर मैं अत्यंत अभिभूत हूं। यह जो ऊर्जा आज दिखाई दे रही है, वही हमारी जीत की सबसे बड़ी गारंटी है। महापौर प्रत्याशी संजीव कुमार  ने कहा कि धनबाद नगर निगम को विकास के नए मॉडल की आवश्यकता है, जहां पारदर्शिता हो, भ्रष्टाचार पर सख्ती हो और आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हो। भाजपा समर्थित प्रत्याशी के रूप में मेरा संकल्प है कि नगर निगम में जनता के पैसों का सदुपयोग होगा और हर वार्ड में विकास कार्यों की गति तेज होगी। जलापूर्ति, सड़क, स्ट्रीट लाइट, नाली निर्माण, कचरा प्रबंधन, पार्क, खेल मैदान, महिला सुरक्षा और युवाओं के अवसर—इन सभी मुद्दों पर ठोस कार्ययोजना के साथ काम किया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष शेखर सिंह, जिला महामंत्री मानस प्रसून, विष्णु त्रिपाठी, वीरेंद्र हांसदा, जिला मंत्री सह मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा, राजकिशोर जैना, अभिमन्यु कुमार, पूर्व महामंत्री रवि सिन्हा, निर्मल प्रधान, बच्चा गिरी, गीता सिंह, पुरुषोत्तम रंजन, मंडल अध्यक्ष सूर्यदेव मिश्रा, बसंती सिंह, रंजय सिंह, हुल्लास दास, सन्नी रवानी, अजय दास, शिवांश श्रीवास्तव, किशोर मंडल, सन्नी रवानी, इंद्रभूषण कुशवाहा , किशोर मंडल, संजय गोस्वामी सहित सैकड़ों लोग थे।

Post a Comment

0 Comments