धनबाद: चाइल्ड ट्रेफिकिंग रोक पर कार्यरत संस्था झारखण्ड ग्रामीण विकास ट्रस्ट एवं जस्ट राईट फॉर चिल्ड्रेन के शिकायत पर आज रेलवे स्टेशन धनबाद में वास्को डिगामा सप्ताहिकी ट्रेन से 06 बच्चों को रेस्क्यू किया गया। जिसमे चार आदिवासी बालिका भी शामिल है,झारखण्ड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के निदेशक शंकर रवानी को सुचना मिली कि ट्रेन न0 17322वास्को डिगामा सप्ताहिकी एक्सप्रेस ट्रेन से 06बच्चों को दुसरे राज्यों में मजदूरी के लिए ले जाया जा रहा है,इस पर तुरंत कारवाई करते हुए श्री रवानी ने रेलवे पुलिस पुलिस धनबाद को दिया। उस पर त्वरित कारवाई करते हुए जैसे ही ट्रेन धनबाद रेलवे स्टेशन पहुंचा जी आर पी,आर पी एफ, चाइल्ड लाइन,एवं झारखण्ड ग्रामीण विकास ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाकर 06 बच्चों को रेस्क्यू किया। जिसमे चार आदिवासी बच्ची भी शामिल है,सभी बच्चे साहेबगंज जिला के बताया जा रहा है, रेस्कीयू अभियान चार ट्रेफिकर को भी पकड़ा गया है जिसमे मनोज चोड़े,उफना टुडू,सन्याल यादव,लक्ष्मण सुजहर शामिल है,सभी ट्रेफिकर रेल थाना मे ऱखा गया है
पूछताछ में पता चला कि वे जसीडीह स्टेशन से ट्रेन में सवार हुए थे और उन्हें काम के बहाने ले जाया जा रहा था।बाल अधिकार कार्यकर्ता एवं झारखण्ड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के निदेशक शंकर रवानी ने कहा कि आये दिन वास्को डिगामा स्पेशल ट्रेन से बच्चों कि ट्रेफिकिंग कि शिकायत मिलते रहती है यह एक बड़ी कारवाई है इसके लिए श्री रवानी आर पी एफ,जी आर पी,रेल पुलिस अधीक्षक के प्रति आभार व्यक्त किया है रेस्कीयू में चाइल्ड लाइन एवं झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट की टीम शामिल थी। रेस्कीयू मे रेल थाना प्रभारी पंकज कुमार दास,एस आई उपेंद्र पासवान,नन्दलाल राम,हरीश चन्द्र लोहरा,धनंजय कुमार सिंह,मनीषा कुमारी,सहिना, संस्था के जिला समन्वयक सीता कुमारी,चाइल्ड लाइन के समन्वयक समृता कुमारी,सिंप्पी कुमारी,सुषमा कुमारी प्रियंका महतो आदि शामिल थे।
.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments