Hot Posts

6/recent/ticker-posts

धनबाद के कोनैन कुरैशी को बीसीसीआइ ने इमर्जिंग अंडर-23 हाई परफारमेंस कैंप के लिए आमंत्रित किया




धनबाद। धनबाद के कोनैन कुरैशी को बीसीसीआइ ने इमर्जिंग अंडर-23 हाई परफारमेंस कैंप के लिए आमंत्रित किया है। कुरैशी को बेंगलुरु स्थित सेंटर आफ एक्सीलेंस में 12 अप्रैल को रिपोर्ट करने को कहा गया है। वे वहां सात मई तक रहेंगे। बीसीसीआई सेंटर आफ एक्सीलेंस के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने इस संबंध में जेएससीए को पत्र लिखकर सूचित किया है। झारखंड से वे एकमात्र ऐसे क्रिकेटर हैं जो इस कैंप के लिए आमंत्रित किए गए हैं। इस सफलता पर धनबाद क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार, महासचिव बिनय कुमार सिंह, संयुक्त सचिव बाल शंकर झा, बीएच खान, धर्मेंद्र कुमार, अभिजीत घोष, जेएससीए के कार्यकारिणी सदस्य उत्तम विश्वास व अन्य ने कोनैन को बधाई दी है और उनसे अच्छे प्रदर्शन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments