धनबाद। आज शक्ति मन्दिर में चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर छठे दिन मातारानी ने भक्तों को कात्यानी मां के रुप में दर्शन दिए। शक्ति मन्दिर में मातारानी का लाल वस्त्रों से भव्यश्रृंगार एवं फूलों से दरबार सजाया गया था l मातारानी को आज कमिटी एवं सेवादार दल के सदस्यों ने भोग प्रसाद लगाया। चैत्र नवरात्र के यजमान अशोक अरोड़ा एवं धर्मपत्नी पूजा अरोड़ा हैं पूजन पण्डित मुकेश पाण्डेय द्वारा करवाया जा रहा है। भक्तों के लिए आरती की विशेष व्यवस्था मन्दिर के पिछे प्रांगण में की गई है जहां "हाथों में ले के दीया करें मां की आरती" में आज भक्तों की अच्छी भीड़ उमड़ी । आरती के लिए दीया की व्यवस्था मन्दिर कमिटी द्वारा की गई है साथ ही एक बडी एल ई डी स्क्रीन लगाई गई है जिसमें भक्त आरती का आनन्द उठा रहे ,यह व्यवस्था नवमी तक है । मन्दिर कमिटी, प्रबन्धन समिती, महिला, पुरुष सेवादार भक्तों की सेवा में लगे हुए है।कल नौ भक्त परिवारो के द्वारा भोग प्रसाद लगाया जाएगा ।
पूरी पूजन व्यवस्था में सर्वश्रीपण्डित राधेश्याम पाण्डे, सन्तोष पाण्डे, जमुना पाण्डे भक्तों की सुविधा के लिए सचिव अरूण भण्डारी,उपाध्यक्ष राजीव सचदेवा, साकेत साहनी, संयुक्त सचिव सुरेन्द्र अरोड़ा,सह कोषाध्यक्ष दिनेश पुरी, राहुल भण्डारी, रूप किशोर टंडन, सोमनाथ पृथी, राकेश आनन्द, कानव बाली, दीपक चोपड़ा, जितेन मेनन, निरंजन चौटाली या, अशोक भसीन, कार्यालय व्यवस्था प्रबंधक ब्रजेश मिश्रा, गौरव अरोड़ा, जीतेन्द्र मालाकार ।
.jpg)


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments