धनबाद। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी महोत्सव पर रोटरी क्लब धनबाद साउथ एवं पाटलिपुत्र हॉस्पिटल, धनबाद के संयुक्त तत्वावधान में पुराना बाजार, धनबाद में एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में एम्बुलेंस सुविधा के साथ डॉक्टरों की अनुभवी टीम उपस्थित रही। रामनवमी अखाड़ा यात्रा के दौरान चोटिल हुए श्रद्धालुओं एवं खिलाड़ियों को तत्काल प्राथमिक उपचार एवं आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं। इस सेवा से कई लोगों को त्वरित राहत मिली। यह चिकित्सा शिविर शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक संचालित हुआ, जिसमें लगभग 56 खिलाड़ियों एवं श्रद्धालुओं का सफलतापूर्वक प्राथमिक उपचार किया गया।
उल्लेखनीय है कि यह सेवा कार्य पिछले 20 वर्षों से निरंतर किया जा रहा है, जो समाज सेवा का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। इस अवसर पर क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से: क्लब अध्यक्ष श्री जय प्रकाश अग्रवाल, क्लब सचिव श्री भूपेंद्र शाह,श्री गोविंद लाल बर्नवाल, श्री दीपक कुमार सिंह,श्री जलील अंसारी, श्री अनिल कुमार झा, श्रीमती सरित सुधा सरकार, श्री बिनोद प्रसाद गुप्ता, श्री संजय सरावगी शामिल रहे।
साथ ही पाटलिपुत्र नर्सिंग होम के डॉ. निर्मल ड्रोलिया एवं डॉ. सतीश चन्द्रा ने भी इस कार्यक्रम में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments