Dhanbad। संकल्प वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा धनबाद के नवनिर्वाचित महापौर संजीव सिंह को उनकी प्रचंड जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। इस क्रम में संस्था के द्वारा उनके आवास पर पहुंच कर पुष्पगुच्छ एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया और साथ हीं साथ संस्था के द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। मौके पर झरिया विधायक रागिनी सिंह भी उपस्थित थीं, और उनके द्वारा संस्था के कार्यों की जानकारी ली गई। उन्होंने संस्था के द्वारा किए जा रहे कार्यों की खूब प्रशंसा की।इस अवसर पर संस्था के संस्थापक अजय कुमार सिन्हा, सचिन रंजन, श्री रवि कांत सिन्हा,श्री संजय कुमार सिन्हा, श्रीमती रिंकी श्रीवास्तव, श्रीमती सरिता शर्मा, श्रीमती चंदा श्रीवास्तव एवं श्रीमती शोभा गुप्ता उपस्थित थे।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments