Hot Posts

6/recent/ticker-posts

धनबाद के शक्ति नर्सिंग होम में मारवाड़ी यूथ ब्रिगेड एवं भारत विकास परिषद धनबाद मुख्य शाखा के संयुक्त तत्वाधान में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया




धनबाद। धनबाद के शक्ति नर्सिंग होम, जोड़ा फाटक रोड में मारवाड़ी यूथ ब्रिगेड एवं भारत विकास परिषद धनबाद मुख्य शाखा के संयुक्त तत्वाधान में ब्लड  डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन SNMCH Hospital के अधीक्षक डॉक्टर दिनेश गिंदोड़िया, श्रीमती बीना गिंदोड़िया, मारवाड़ी यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष सीए आर बी गोयल, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष श्री किशन गोयल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष आर बी गोयल ,किशन गोयल सचिव नितिन हरोदिया, संयोजक मुकेश सोमानी,नवीन डालमिया सहसंयोजक सुनील सोनी एव शेखर शर्मा, राजेश अग्रवाल, राजेश रिटोलिया, कुलदीप अग्रवाल, सोमनाथ पूर्ति, जितेंद्र अग्रवाल, संजय जैन, जयशंकर शर्मा ,अनुराग गुप्ता ,प्राणाश गोयल, आशीष गुप्ता दीपक मित्तल मंजू सांवरिया सुनीता अग्रवाल पूनम अग्रवाल संगीता गोयल मंजू सोमानी निशा गुप्ता आदि सदस्य उपस्थित थे। इस कैंप में लगभग 65 यूनिट ब्लड का सहयोग प्राप्त हुआ। इसमें लगभग महिलाओं ने भी बढ़-कर कर हिस्सा लिया इस कैंप के आयोजन का मुख्य उद्देश्य धनबाद में ब्लड यूनिट की कमी की पूर्ति करने का है। मारवाड़ी यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष सीए आर बी गोयल की तरफ से सभी रक्तदाताओं का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शक्ति नर्सिंग होम एवं SNMCH की टीम का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments