Hot Posts

6/recent/ticker-posts

स्टेट टॉपर रशीदा नाज सहित मैट्रिक व इंटर में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 81 मेघावी विद्यार्थी सम्मानित



धनबाद। एकेडमिक वर्ष 2025-26 में धनबाद जिले में जैक बोर्ड के इंटर (साइंस) में स्टेट टॉपर रही रशीदा नाज सहित मैट्रिक एवं इंटर (आर्टस, साइंस, कॉमर्स) में जैक, सीबीएसई, आईसीएसई, सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 81 मेघावी छात्रों को आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी  आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार, अनुमंडल दंडाधिकारी श्री लोकेश बारंगे ने धनबाद क्लब में आयोजित विशेष समारोह में सम्मानित किया। समारोह का शुभारंभ दिव्यांग छात्र से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए खूब मेहनत करें। मोबाइल छोड़ किताब को साथी बनाएं। शिक्षकों और अभिभावक का सम्मान करें। कहा यह एक शुरुआत है। जीवन में संघर्ष करते रहे, रुके नहीं। मन को भटकने नहीं दे। पूरी एकाग्रता से पढ़ाई करें। लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। उन्होंने कहा टॉपर्स को देख कर बाकी बच्चे भी सीखते हैं। इसलिए आगे और अच्छा करें। समाज के लिए प्रेरक बने। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों में तीन दिव्यांग छात्र भी थे। उन्हें सम्मानित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि दिव्यांग बच्चे बहुत संघर्ष करके आगे बढ़ते हैं। सबको इनपर गर्व है, ये अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बच्चों पर ज्यादा दबाव नहीं बनना चाहिए। जिस क्षेत्र में वे जाना चाहते हैं, उन्हें जाने दें। जीवन में आगे बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया से दूर रखें। अच्छी संगति पर ध्यान दें।अच्छे लोगों के बीच में रहे। लोगों की पहचान कर बुरे लोगों से दूर रहे, एक अच्छा इंसान और इस देश का अच्छा नागरिक बने। समारोह में पदाधिकारियों ने जैक बोर्ड के मैट्रिक में 97.60% लाने वाले प्लस टू हाई स्कूल बलियापुर के लक्ष्मण गोराई व विश्वजीत मल्लिक, 97.20% प्राप्त करने वाले अमित कुमार प्रमाणिक व सविता कुमारी तथा 97% मार्क्स लाने वाले प्रिंस कुमार व सौरभ कुमार प्रसाद को सम्मानित किया। साथ में जैक बोर्ड के इंटर आर्ट्स में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली नियति सिंह व दौलत कुमार महतो, द्वितीय स्थान पर शीतल महतो व लक्ष्मी कुमारी एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले तबस्सुम परवीन व कविता कुमारी, इंटर कॉमर्स में आलिया नाज, पिंटू कुमार व नंदनी कुमारी, जैक बोर्ड के इंटर साइंस में 97.80% मार्क्स लाकर स्टेट टॉपर रही रशीदा नाज, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बबेश कुमार महतो व तृतीय आने वाले ऋतु राज डे को सम्मानित किया। समारोह में सीबीएसई 10वीं में प्रथम आने वाले प्रणय गिरी व हर्ष राज, द्वितीय वर्षा कुमारी व तृतीय स्थान पर रहे सालवी सिंह व सविता कुमारी, सीबीएसई इंटर साइंस में प्रथम आने वाली पूनम कुमारी, द्वितीय स्थान पर रहे तेजस लोसालका, अमृतोजीत दास गोस्वामी व सुधांशु शेखर तथा तृतीय स्थान के लिए युवराज प्रीत व मानसी, सीबीएसई इंटर आर्ट्स में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली रिया कुमारी व सृष्टि कुमारी, द्वितीय अंशिका कुमारी व तृतीय ईशा कुमारी गुप्ता, सीबीएसई इंटर कॉमर्स में प्रथम स्थान पर रही रिया गुप्ता, द्वितीय यशिका अग्रवाल व तृतीय महेक अग्रवाल को सम्मानित किया।

समारोह में आईसीएसई 10वीं, आईसीएसई 12वीं साइंस, कॉमर्स एवं आर्ट्स में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कार्मल स्कूल, डी-नोबिली स्कूल व लोयोला स्कूल के 17 छात्रों को सम्मानित किया गया।साथ-साथ सीबीएसई 10वीं में एसएसएलएनटी गर्ल्स सीएम एसओई धनबाद की सोनालिका कुमारी, रुमझुम कुमारी व अंकिता कुमारी, सीबीएसई 12वीं साइंस में पूनम कुमारी, सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस जिला स्कूल के श्लोक राज व अंकित कुमार, 12वीं आर्ट्स में कोमल राय, ज्योति मिश्रा व शिवांगी, सीबीएसई 12वीं कॉमर्स के लिए तुषार अग्रवाल, रिया साहू व शुभम अग्रवाल को सम्मानित किया।समारोह में जैक बोर्ड दसवीं के श्रेष्ठ परिणाम के लिए‌ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की (द्वितीय जिला टॉपर) सबिता कुमारी, निशा कुमारी व टियू कुमारी, जैक 12वीं आर्ट्स में शीतल महतो (द्वितीय जिला टॉपर), सुमाती कुमारी महतो, पायल कुमारी, 12वीं कॉमर्स मेधा कुमारी, संजना कुमारी, सलोनी कुमारी व नेहा कुमारी तथा 12वीं साइंस के लिए सिम्मी कुमारी, खुशी कुमारी पांडेय व ज्योति रवानी को सम्मानित किया। वहीं जैक बोर्ड के 10वीं के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय धनबाद के शगुन टुडू, रवि महतो व विजय हांसदा को सम्मानित किया गया।समारोह में उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार, अनुमंडल दंडाधिकारी श्री लोकेश बारंगे, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अभिषेक झा, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री आयुष कुमार सहित झारखंड शिक्षा परियोजना धनबाद के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी तथा विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित थे।


Team PRD Dhanbad

Post a Comment

0 Comments