धनबाद। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग परिवार, धनबाद द्वारा हाउसिंग कॉलोनी में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ गुरु पूजा, सामूहिक ध्यान एवं सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साधकों ने गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए ध्यान, भजन एवं आध्यात्मिक सत्संग में सहभागिता की। कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थितजनों के बीच प्रसाद वितरण के साथ हुआ। गुरु पूर्णिमा ज्ञान, सेवा और साधना के प्रति समर्पण एवं गुरु के प्रति आभार व्यक्त करने का महत्वपूर्ण पर्व है। कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग की प्रशिक्षिकाएँ सोनाली सिंह, अनुप्रिया गुप्ता एवं मेधा दुधानी के साथ प्रशिक्षक मयंक सिंह उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त आर्ट ऑफ लिविंग के वालंटियर्स सुतापा मंडल, अंशु सिंह, आलोक नाग, अपर्णा, प्रारूप, संजीव, न्यशा मंडल, हेमलता सिंह, बबीता सिंह, विजय शर्मा, सुनंदा मासी सहित अनेक साधक एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि गुरु केवल ज्ञान के प्रदाता ही नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाले प्रकाशस्तंभ हैं। आर्ट ऑफ लिविंग नियमित रूप से समाज में तनावमुक्त, स्वस्थ एवं मूल्यनिष्ठ जीवन के लिए योग, ध्यान एवं सेवा गतिविधियों का संचालन करता है।