धनबाद। धनबाद के कोनैन कुरैशी को दलीप ट्राफी के लिए पूर्व क्षेत्र की टीम में शामिल किया गया है। रविवार से बेंगलुरु में शुरू हो रहे सेमीफाइनल में पूर्व क्षेत्र की टीम का मुकाबला मध्य क्षेत्र से होगा। टीम के कप्तान ईशान किशन और उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी हैं। कोनैन कुरैशी अभी तक प्रथम श्रेणी का कोई मैच नहीं खेले हैं। इसके बावजूद पूर्व क्षेत्र की टीम में स्थान पाना उनके लिए एक उपलब्धि है। उनकी इस उपलब्धि पर धनबाद क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता जाहिर की है। डीसीए के अध्यक्ष मनोज कुमार व महासचिव बिनय कुमार सिंह ने कोनैन की उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्हें बधाई देने वालों में उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, जावेद खान, संयुक्त सचिव बीएच खान, अरविंद महता व प्रबंध समिति के अन्य सदस्य भी शामिल हैं।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments