धनबाद।सामाजिक दायित्व के प्रति समर्पित राइजिंग चैरिटेबल सोसाइटी एवं ट्रस्ट के सदस्यों ने रविवार को अपना पांचवां तिरंगा यात्रा निकाला। 150 मोटरसाइकिल,10 गाड़ियों पर सवार सदस्यों ने लगभग 28 किलोमीटर लम्बी इस यात्रा को पूरा किया। यात्रा में शांति पूर्वक ढंग से रास्ते भर देशभक्ति गीतों की धुन में नाचते गाते तथा भारत माता की जय,बंदे मातरम के नारे की गूंज के साथ को देशभक्ति में मगन होकर सम्पन्न हुआ।यात्रा को 8:30 बजे राइजिं
ग चौक से धनबाद विधायक राज सिन्हा ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यात्रा राइजिंग चौक से निकलकर,शहीद रणधीर वर्मा चौक,पार्क मार्केट, चिरगोरा, बरमसिया, हावड़ा मोटर,शक्ति मंदिर,, बैंक मोड़,नया बाजार,पूजा टॉकीज, बेकारबांध,,मेमको मोड़,8 लेन, गोल बिल्डिंग,बिग बाजार,आईएसएम ,पुलिस लाइन,सिटी सेंटर,धनबाद क्लब,गोल्फ ग्राउंड होते हुए वापस राजेन्द्र पार्क चलकर समाप्त हुई।
यात्रा मार्ग पड़ने वाले सभी शहीदों को नमन करते चल रही थी उसी क्रम में शहीद हीरा झा की मूर्ति,पार्क मार्केट में सदस्यों ने उतरकर माल्यार्पण कर शहीद को श्रद्धांजलि दी। इनके अलावा गांधी जी, रणधीर वर्मा,सरदार पटेल,हीरा झा,विवेकानंद,जयप्रकाश नारायण,बिरसा मुंडा,नेताजी सुभाष बोस,चंद्रशेखर आजाद,शास्त्री जी,गांधी जी,विवेकानंद,तिलका मांझी,वीर कुंवर सिंह की प्रतिभा पर माल्यार्पण किया गया। विधायक राज सिन्हा पूरी यात्रा में साथ रहे।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments