Hot Posts

6/recent/ticker-posts

इस्कॉन धनबाद, जगजीवन नगर में हर्षोल्लास से मनाया गया नंदोत्सव एवं श्रील प्रभुपाद आविर्भाव दिवस

 




धनबाद। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अगले दिन इस्कॉन जगजीवन नगर, धनबाद में भगवान श्रीकृष्ण के नंदोत्सव के साथ-साथ इस्कॉन के *संस्थापक आचार्य परम पूज्य ए.सी. भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद* का आविर्भाव दिवस श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में हरिनाम संकीर्तन एवं भजन का आयोजन हुआ। भक्तों ने उत्साहपूर्वक संकीर्तन में भाग लिया तथा भगवान श्रीकृष्ण के नंदोत्सव की प्रसन्नता मनाई। कार्यक्रम में श्रील प्रभुपाद का भावपूर्ण गुणगान एवं उनकी दिव्य सेवाओं का स्मरण विशेष आकर्षण रहा। इस्कॉन धनबाद के अध्यक्ष श्रीमान नामप्रेम प्रभुजी* ने बताया कि - लगभग 70 वर्ष की आयु में अमेरिका पहुँचकर श्रील प्रभुपाद ने भगवद्गीता एवं सनातन धर्म के शाश्वत संदेश को विश्वभर में पहुँचाया और इस्कॉन के माध्यम से भारतीय आध्यात्मिक संस्कृति को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठित कर भारत को गौरवान्वित किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रसाद वितरण किया गया। पूरे आयोजन में भक्ति, आनंद एवं आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा।

Post a Comment

0 Comments