Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने गिरिडीह उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित किया



Dhanbad। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की सूचना मिलते ही  धनबाद विधायक राज सिन्हा गिरिडीह उनके आवास पहुंचे श्रद्धांजलि अर्पित किया। झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा झारखंड सरकार के मंत्री श्री सुदिव्य कुमार सोनू जी के आकस्मिक निधन का दुःखद समाचार प्राप्त होने पर गिरिडीह स्थित उनके आवास पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी जी, गिरिडीह भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय , पूर्व जिलाध्यक्ष महादेव दुबे  सहित अन्य वरिष्ठजन उपस्थित रहे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Post a Comment

0 Comments