Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बरटांड में फूड बॉक्स की शुरुआत, शहर को मिलेगी नई सुविधा, महापौर संजीव सिंह व विधायक रागिनी सिंह ने फीता काटकर किया उद्घाटन, स्थानीय रोजगार को भी मिलेगा बढ़ावा

 




धनबाद, 25 सितंबर। शहर के बरटांड क्षेत्र में धनबाद नगर निगम की ओर से तैयार किए गए फूड बॉक्स का शुक्रवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। धनबाद के महापौर संजीव सिंह एवं झरिया विधायक रागिनी सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर फूड बॉक्स का उद्घाटन किया। इस दौरान स्थानीय लोगों एवं गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही। फूड बॉक्स के शुरू होने से बरटांड क्षेत्र में लोगों को एक ही स्थान पर व्यवस्थित तरीके से खान-पान की सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही छोटे खाद्य कारोबारियों और स्थानीय स्तर पर रोजगार से जुड़े लोगों को भी अपना व्यवसाय संचालित करने के लिए बेहतर मंच मिलने की उम्मीद है।

शहर को व्यवस्थित स्वरूप देने की दिशा में पहल : संजीव सिंह

महापौर संजीव सिंह ने कहा कि धनबाद नगर निगम का प्रयास शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित स्वरूप देना है। फूड बॉक्स जैसी पहल से नागरिकों को बेहतर सुविधा देने के साथ स्थानीय व्यवसाय को भी प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा, “धनबाद में नागरिक सुविधाओं का विस्तार और शहर को व्यवस्थित बनाना नगर निगम की प्राथमिकता है। बरटांड का फूड बॉक्स इसी दिशा में एक पहल है। यहां लोगों को बेहतर वातावरण में खान-पान की सुविधा मिलेगी और स्थानीय छोटे व्यवसायियों को भी रोजगार का अवसर मिलेगा। आने वाले समय में जनसुविधाओं से जुड़े और कार्यों को गति दी जाएगी।”

रोजगार और सुविधा दोनों पर जोर : रागिनी सिंह

झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि विकास का वास्तविक उद्देश्य आम लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ रोजगार के अवसर पैदा करना भी है। बरटांड में फूड बॉक्स की शुरुआत से क्षेत्र के लोगों को सुविधाजनक खान-पान की व्यवस्था मिलेगी। उन्होंने कहा, “शहर के विकास के साथ स्थानीय लोगों के रोजगार और सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाना जरूरी है। फूड बॉक्स जैसी पहल से आम लोगों को सुविधा मिलेगी और छोटे कारोबार से जुड़े लोगों को भी आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। धनबाद के विकास के लिए जनहित से जुड़ी ऐसी पहल का लगातार विस्तार होना चाहिए।”


उद्घाटन के बाद महापौर एवं विधायक ने फूड बॉक्स का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली। स्थानीय लोगों ने भी नगर निगम की इस पहल का स्वागत किया।

Post a Comment

0 Comments