धनबाद। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत आज धनबाद महानगर अंतर्गत धनबाद सदर मंडल में व्यापक स्वच्छता एवं सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ डी.एस. कॉलोनी स्थित पम्पू तालाब में गहन स्वच्छता अभियान चलाया। स्वच्छता अभियान के दौरान विधायक राज सिन्हा स्वयं तालाब में उतरे और तालाब में जमा विभिन्न प्रकार के कचरे एवं गंदगी को हटाकर सफाई की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजाराम दत्ता ने की। कार्यकर्ताओं ने भी श्रमदान करते हुए तालाब एवं उसके आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की।
इस अवसर पर विधायक राज सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से स्वच्छता को केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी का राष्ट्रीय अभियान बनाने का कार्य किया है। स्वच्छता के प्रति समाज में जागरूकता और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी प्रधानमंत्री जी के स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित भारत के संकल्प को मजबूत कर रही है।
उन्होंने कहा कि ‘सेवा मेरा योगदान’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का अवसर है। सार्वजनिक स्थलों, तालाबों, जलस्रोतों और अपने आसपास के पर्यावरण को स्वच्छ रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी भावना के साथ आज कार्यकर्ताओं के साथ श्रमदान करते हुए पम्पू तालाब की सफाई की गई है।
श्री सिन्हा ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन या किसी अभियान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना होगा। हमें न तो स्वयं कचरा फैलाना चाहिए और न ही दूसरों को ऐसा करने देना चाहिए। जब प्रत्येक नागरिक अपने आसपास की स्वच्छता की जिम्मेदारी स्वयं उठाएगा, तभी स्वच्छता एक सच्चे जनआंदोलन का रूप लेगी।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला है। मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष राजाराम दत्ता एवं हुल्लास दास ने कहा कि तालाब और जलस्रोतों की स्वच्छता पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी महत्वपूर्ण है। हम सभी को मिलकर अपने मोहल्ले, शहर और पूरे धनबाद को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने का संकल्प लेना चाहिए।
विधायक श्री सिन्हा ने आमजनों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि सेवा, स्वच्छता और जनभागीदारी के माध्यम से ही राष्ट्र निर्माण को मजबूत आधार दिया जा सकता है। आइए, हम सभी मिलकर स्वच्छता को जनआंदोलन बनाएं और स्वच्छ एवं विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
इस अवसर पे मुख्य रूप से जिला मंत्री रूमकी गुप्ता, राजाराम दत्ता, हुल्लास दास, निर्मल प्रधान, किरण सिंह, मदन तिवारी, अमित सिंह, राजू मालाकार, मनोज रिंकू,मनोज मालाकार, अभिषेक सहित कई अन्य मौजूद थे।





.jpeg)
.jpeg)
0 Comments