Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आईसीएआई धनबाद शाखा ने CA विद्यार्थियों के लिए “AI Tools” विषय पर सेमिनार का आयोजन किया




धनबाद। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI), धनबाद शाखा द्वारा CA विद्यार्थियों के लिए “AI Tools एवं ऑडिट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग” विषय पर एक ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी सेमिनार का आयोजन ICAI भवन, बैंक मोड़, धनबाद में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के विभिन्न टूल्स, उनके व्यावहारिक उपयोग तथा विशेष रूप से ऑडिट एवं अकाउंटिंग के क्षेत्र में AI की उपयोगिता से अवगत कराना था। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों एवं विद्यार्थियों के स्वागत के साथ हुई। कार्यक्रम का संचालन (MOC) मिस प्राची झा द्वारा किया गया। इसके पश्चात दीप प्रज्वलन, राष्ट्रगान एवं ICAI के Motto Song के साथ कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता CA शिवम अग्रवाल, हिरापुर, धनबाद एवं Co-Speaker CA श्रद्धा अग्रवाल, ने विद्यार्थियों को AI की बदलती भूमिका एवं CA profession में इसके बढ़ते महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। आईसीएआई धनबाद शाखा की ओर से मुख्य वक्ता CA शिवम अग्रवाल को पौधा एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में CA शिवम अग्रवाल ने विद्यार्थियों को विभिन्न AI Tools के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान समय में AI किस प्रकार प्रोफेशनल कार्यों को अधिक प्रभावी, तेज एवं व्यवस्थित बनाने में सहायता कर सकता है। उन्होंने विशेष रूप से Audit में AI Tools के उपयोग, डेटा के विश्लेषण, ऑडिट प्रक्रियाओं में तकनीक के प्रयोग तथा कार्यक्षमता बढ़ाने के विभिन्न तरीकों को व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों को यह भी बताया कि AI को केवल एक तकनीकी साधन के रूप में न देखते हुए इसे अपनी प्रोफेशनल स्किल्स के साथ किस प्रकार उपयोग किया जा सकता है। सेमिनार के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न AI आधारित कार्यप्रणालियों एवं उनके व्यावहारिक अनुप्रयोगों से परिचित कराया गया। विद्यार्थियों ने AI, Audit, Accounting एवं CA profession में इसके उपयोग से संबंधित अनेक प्रश्न पूछे, जिनका मुख्य वक्ता द्वारा विस्तारपूर्वक एवं सरल तरीके से उत्तर दिया गया। कार्यक्रम में ICAI धनबाद शाखा के वर्तमान चेयरमैन CA मुकेश अग्रवाल, Treasurer CA निखिल अग्रवाल, CICASA Vice Chairman Mr. Aniket Kaushik, CICASA Secretary Miss Ishikha Agarwal, CICASA Treasurer Mr. Abhishek Agarwal, CICASA Executive Members Dev Agarwal एवं Mr. Shubham Agarwal की गरिमामयी उपस्थिति रही। सेमिनार में 90 से अधिक CA विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने AI Tools एवं उनके व्यावहारिक उपयोग को लेकर विशेष रुचि दिखाई और इंटरैक्टिव प्रश्नोत्तर सत्र में सक्रिय रूप से भाग लिया।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को यह समझने का अवसर मिला कि तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आने वाले समय में CA profession को किस प्रकार प्रभावित कर सकते हैं तथा एक भावी Chartered Accountant के रूप में इन तकनीकों का ज्ञान एवं व्यावहारिक समझ विकसित करना क्यों महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आईसीएआई धनबाद शाखा के समिति सदस्यों का भी विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर सीए मुकेश अग्रवाल (चेयरमैन), सीए पंकज खरकिया (सेक्रेटरी), सीए वीरेंद्र शर्मा (CICASA चेयरमैन), सीए पंकज सिंह (वाइस चेयरमैन), सीए निखिल अग्रवाल (कोषाध्यक्ष) एवं सीए एस. एस. जायसवाल (कार्यकारी सदस्य), CICASA धनबाद समिति का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

Post a Comment

0 Comments