Hot Posts

6/recent/ticker-posts

टी-20 आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट का फिक्सचर जारी हुआ


धनबाद। रेलवे स्टेडियम में 30 मई से शुरू होने वाले टी-20 आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर शनिवार को आयोजक इंडिगो क्लब और डीएसए रेलवे द्वारा टूर्नामेंट का फिक्सचर जारी कर मैचों की तिथि और समय जारी किया गया। टूर्नामेंट का फिक्सचर रेलवे के खेल अधिकारी अजीत कुमार, कांग्रेस नेता अशोक सिंह और आयोजन सचिव एस ए रहमान द्वारा संयुक्त रूप से जारी किया गया। इस दौरान इंडिगो क्लब के महासचिव एसए रहमान ने बताया कि टूर्नामेंट के लिए टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप A और B में कुल 6 टीमें होंगी। ग्रुप A में एशियन हॉस्पिटल, ऑफिसर इलेवन, धनबाद क्लब व ग्रुप B में 99 ग्रुप, धनबाद डायमंड, BCCL सिजुआ वारियर्स की टीम एक दूसरे से भिड़ेंगी। उदघाटन के दिन फ्रेंडली मैच का आयोजन किया जाएगा।  साथ ही भारतीय टेस्ट क्रिकेटर शाहबाज नदीम को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने धनबाद वासियों से भारी संख्या में रेलवे स्टेडियम पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि धनबाद के लिए यह बहुत ही रोमांचक टूर्नामेंट होने वाला है। इस अवसर पर धनबाद डायमंड के सौमिक बनर्जी, बीसीसीएल से मोहम्मद मुर्तजा, परवेज आलम मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments