धनबाद। बिजली संकट से कोयलांचल त्राहिमाम कर रहा है। 24 घंटे में मुश्किल से शहर को 10 घंटे बिजली मिल रही है वह भी किस्तों में। भीषण गर्मी में बिजली संकट से लोग बेहाल हो रहे हैं। डीवीसी के कोडरमा पावर प्लांट के बॉयलर में में खराबी के कारण शहर में गंभीर बिजली संकट उत्पन्न हो गया है।
कांड्रा ग्रिड भी गर्मी के आगे हुआ फेल
कांड्रा ग्रिड से जुड़े हीरापुर, धैया आमाघाटा से सटे इलाकों में बिजली संकट और भी ज्यादा गंभीर है। इन इलाकों में ग्रिड से मात्र 10 मेगा वाट बिजली नसीब हो रही है जिसके कारण लोग बिजली की आंख मिचौली से परेशान हैं। 10 मिनट के लिए बिजली आ रही है तो आधे घंटे के लिए गुल हो जा रही है ।गर्मी से लोगों की नींद उड़ गई है दिन में भी लोगों को चैन नहीं मिल रहा है।
लोडशेडिग और बिजली फाल्ट ने शहर की रंगत बिगाड़ी
देश को अपने कोयले से रोशन करने वाला कोयलांचल भीषण गर्मी में बिजली के लिए तरस रहा है। एक तरफ डीवीसी शहर की अपनी प्रत्येक सर्किट में डेढ़ डेढ़ घंटे की लोडसेडिग कर रहा है। वही देर से बिजली आने के बाद लोड ज्यादा होने के कारण बिजली ट्रिप और ब्रेकडाउन की समस्या भी बिजली कर्मियों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है।
क्या कहते हैं अधिकारी
बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता एसके कश्यप का कहना है कि जनरेशन की समस्या के कारण शहर में बिजली संकट देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि डीवीसी से बात हुई है एक-दो दिनों में बिजली संकट दूर होने के पूरे आसार हैं।
डीवीसी और बिजली अधिकारी बिजली संकट पर करेंगे चर्चा
मंगलवार की शाम को बिजली जीएम कार्यालय में डीवीसी और बिजली अधिकारी बैठकर शहर में व्याप्त बिजली संकट पर चर्चा करेंगे और इसको दूर करने के लिए रणनीति तैयार करेंगे।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments