धनबाद। श्रीराम प्लाजा, बैंक मोड़ स्थित फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में धनबाद के प्रसिद्ध इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी (आईआईएफटी) धनबाद शाखा द्वारा फैशन डिजाइनिंग कोर्स कर रहे छात्राओं के बीच फाइन आर्ट, फोक आर्ट, मदर्स नेचर, मंगला आर्ट आदि विषयों पर एक प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्राओं ने प्रतियोगिता में उत्साह पूर्वक दिए गए अपने-अपने टास्क को भली-भांति पूरा किया। आईआईएफटी धनबाद के निदेशक ने कहा भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन समय-समय पर किया जाता रहेगा ताकि आईआईएफटी से फैशन डिजाइनिंग कोर्स कर रहे छात्राओं में स्वरोजगार स्थापित करने के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का अनुभव हो सके। आईआईएफटी द्वारा फैशन डिजाइनिंग में डिप्लोमा सहित विभिन्न प्रकार के कोर्स कराए जा रहे हैं जिसमें नामांकित होकर छात्राएं फैशन डिजाइनिंग में निपुणता प्राप्त कर फैब्रिक इंडस्ट्री में अपने आप को स्थापित करने में आत्मनिर्भर हो रहे हैं।
इनकी रही सहभागिता
प्रतियोगिता को सफल बनाने में खुशबू कुमारी, कोमल सिंह, नाजिया परवीन व सुहाना कुमारी आदि सम्मिलित हुए और अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रस्तुत कर आईआईटी धनबाद शाखा निदेशक एवं शिक्षिकाओं को धन्यवाद दिया।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments