धनबाद। फोटोग्राफी जगत की महान विभूति गिरीश मिस्त्री का विगत 22 मई 2023 को मुंबई में निधन हो गया। इस हृदयविदारक घटना ने फोटोग्राफी समाज को झकझोर कर रख दिया। उन्होंने फोटोग्राफी जगत की जितनी सेवा की वह अतुलनीय है। शैरी अकादमी में उनके मार्गदर्शन से की विश्वविख्यात फोटोग्राफर तैयार हुए। जो आज भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अपना पहचान बना रहे हैं एवं देश के कोने- कोने में अपना पहचान बनाते हुए अपना स्थान स्थापित किए हैं। वह एक सौम्य स्वभाव के प्रतिभा के धनी व्यक्तित्व के मालिक थे। भारतीय फोटोग्राफी समाज के फोटोग्राफर जब भी उनसे मिलते थे उनके कायल हो जाते थे और उनके साथ अपने एक फोटो जरूर याद के रूप में संजोकर रखना चाहते थे। उनके द्वारा दी गई शिक्षा के कारण उन्हें सदैव याद किया जाता रहेगा और फोटोग्राफर के दिलों में सदैव उनकी अमिट छाप रहेगी। स्वर्गीय गिरीश मिस्त्री जी के आत्मा के शांति हेतु धनबाद डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स ट्रेड एसोसिएशन ने धनबाद में शोक सभा का आयोजन धनबाद जिला फोटोग्राफर ट्रेड एसोसिएशन के कार्यालय चाहत स्टूडियो सरायढेला में किया गया।पूरे देशभर में फोटोग्राफर एसोसिएशन एवं फोटोग्राफी समाज से जुड़े हुए संस्थाओं के द्वारा उनके श्रद्धांजलि स्वरुप शोक सभाओं का आयोजन किया जा रहा है । इस कार्यक्रम में अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, सचिव मनीष शाह, मीडिया प्रभारी रंजीत जायसवाल, प्रकाश कुमार, सुभाष सरावगी, रत्नेश कुमार, अभिजीत भट्टाचार्य, गुड्डू गुप्ता, संजय कुमार, सुभाष रजक, अनिल कुमार गुप्ता, रिपुदमन झा, मनोज राठौर, सुबोध महाराज, साजिद खान, मंतोष लाल, दीपू कुमार, सूरज रवानी एवं सदस्यगण उपस्थित थे।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments