अमितेश बने कार्यकारी अध्यक्ष तो रितेश शर्मा को मिला सचिव का ताज
धनबाद। यूनियन क्लब में जारी चुनावी गतिविधियों पर विराम लग गया है। सत्र 2023 -24 के लिए पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन कर लिया गया। नई कमेटी में अमितेश कुमार सहाय कार्यकारी अध्यक्ष, रितेश शर्मा दोबारा सचिव चुने गए हैं। चरनप्रीत सिंह को उपाध्यक्ष, सरोज कुमार सिंह को संयुक्त सचिव और विनोद कुमार सिन्हा को कोषाध्यक्ष चुना गया। एग्जीक्यूटिव कमेटी के सदस्य के रूप में असीत कुमार सहाय, दिवेन तिवारी, राहुल नारंग, राजेश सिन्हा, संजय कुमार अग्रवाल को का भी चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। नई कमेटी को बधाई देते हुए जीटा के महासचिव राजीव शर्मा ने कहा कि संस्थाओं में सर्वसम्मति से अच्छा कुछ भी नहीं। उन्होंने यूनियन क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष अमितेश सहाय , सचिव रितेश शर्मा सहित सभी को बहुत बधाई दिया है।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments