धनबाद। बुधवार को रेलवे स्टेडियम में इंडिगो क्लब द्वारा आयोजित 99 ग्रुप शिवदानी सिंह मेमोरियल आमंत्रण कप क्रिकेट टूर्नामेंट के ट्रॉफी का अनावरण मुख्य अतिथि रेलवे के खेल अधिकारी अजीत कुमार, रेलवे के सीनियर डीसीएम अमरेश कुमार , सीनियर कमांडेंट सरफराज अहमद, सीनियर डीओएम अजंय तिवारी, पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सिंह, 99 ग्रुप के सीएमडी श्याम पांडेय, डॉ इश्तियाक अहमद, शांतनु चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। आयोजन सचिव एसए रहमान ने बताया कि टूर्नामेंट का आयोजन 30 मई से 4 जून तक रेलवे स्टेडियम में किया जाएगा। इस डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में 6 टीमें भाग ले रही है। उन्होंने ने बताया कि टूर्नामेंट के विजेता टीम को 21 हजार नगद राशि और ट्राफी दी जाएगी,वहीं उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये इनाम स्वरूप मिलेंगे। मैन ऑफ द मैच को 1500 का नगद पुरस्कार अपना हॉस्पिटल द्वारा दिया जाएगा। कार्यक्रम के सह प्रायोजक अलौकिक बिल्डर, एसआरके इंजीनियरिंग है। लिब्रा हुंडई की ओर से सर्वाधिक छक्का मारने वाले को पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर आमिर हाशमी, असीत सहाय, शकील अंसारी मौजूद थे।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments