Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मारवाड़ी महिला समिति धनबाद शाखा के समर कैंप के दूसरे दिन बच्चों ने गीता श्लोक के साथ बिंगो गेम एंजॉय किया

 

धनबाद। मारवाड़ी महिला समिति धनबाद शाखा द्वारा तीन दिवसीय समर कैंप के दूसरे दिन बच्चों ने सर्वप्रथम गणेश वंदना एवं सरस्वती वंदना किया। उसके बाद योग प्रशिक्षक अंजलि साहू द्वारा जुंबा का क्लास करवाया गया, फिर सभी बच्चों ने बिंगो गेम को खूब इंजॉय किया। उसके बाद अध्यात्म हेतु बबीता पोद्दार द्वारा गीता श्लोक का पाठ करवाया गया। तत्पश्चात प्रीति अग्रवाल द्वारा बच्चों को वेस्ट से बेस्ट क्राफ्ट सिखाया गया। समिति के अध्यक्ष संजू डालमिया ने कहा कि समर कैंप का उद्देश्य बच्चों का बौद्धिक एवं आध्यात्मिक विकास करना है फिर पर्यावरण रक्षा हेतु बच्चों से पौधारोपण करवाया गया। अंत में राष्ट्रीयता से जोड़ने हेतु बच्चों से राष्ट्रीय गान करवाया गया। सभी बच्चों ने लजीज व्यंजनों का लुफ्त लिया। इस अवसर पर समिति की सचिव प्रीति अग्रवाल कोषाध्यक्ष प्रीति अग्रवाल, उर्मिला गुटगुटिया, विमला बंसल ,अनीता मिश्रा, कल्पना पाटोदिया, शारदा बजाज, अनीता मुकीम, अनीता अग्रवाल, सीमा जालान, सारिका सिंघल, नेहा पोद्दार, मोनिका अग्रवाल,  रेनू जगनानी इत्यादि मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments