Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मारवाड़ी महिला समिति के समर कैंप के अंतिम दिन फैंसी ड्रेस के साथ बच्चों की माताओं ने भी तंबोला खेला

 


धनबाद। मारवाड़ी महिला समिति धनबाद शाखा द्वारा तीन दिवसीय समर कैंप के तीसरे दिन एवं अंतिम दिन की शुरुआत गणेश वंदना, मंत्रोचार एवं गुरु प्रार्थना से हुई। इसके बाद बच्चों में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता करायी गई। जिसमें आशिका तुलस्यान ने लक्ष्मीबाई का किरदार एवं पनल अग्रवाल ने सरोजिनी नायडू का किरदार महिला सशक्तिकरण हेतु निभाकर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया, द्वितीय पुरस्कार गरिमा डालमिया एवं आशना पटवारी को शिवजी तथा विवाद अग्रवाल को तुलसीदास बनने पर दिया गया। तृतीय पुरस्कार अनंत अग्रवाल को दिया गया। इसके पश्चात आज बच्चों की मम्मीयों के बीच क्विज एवं तंबोला करवाया गया। अध्यक्ष संजू डालमिया ने सभी मदर्स का स्वागत किया एवं बताया कि समर कैंप में बच्चों का शारीरिक मानसिक एवं बौद्धिक विकास होता है। सचिव प्रीति अग्रवाल ने सभी मदर्स को बच्चों को निजी समय एवं संस्कार देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष प्रीति अग्रवाल, निर्मला तुलस्यान, उर्मिला गुटगुटिया, शारदा बजाज अनीता अग्रवाल, अनीता मुकीम कल्पना पाटोदिया, अरुणा भगानिया, अनीता मिश्रा, किरण अग्रवाल, बबीता पोद्दार, सारिका सिंघल, वीणा मोनिका, सरला नेहा पोद्दार इत्यादि उपस्थित थी।

Post a Comment

0 Comments