Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आयुष फाउंडेशन ने फ्री सैनिटरी नैपकिन का किया वितरण

  


धनबाद। वर्ल्ड मेंसुरल एंड हाइजिन डे पर आयुष फाउंडेशन धनबाद ने सुगियादीह बस्ती में करीब 80 लड़कियों और महिलाओं के बीच फ्री सैनिटरी नैपकिन( सभी को १पैकेट) का वितरण किया । मौके पर एडवोकेट लोपा मुद्रा चक्रवर्ती ने बताया उन दिनों में हाइजिन मेंटेन करना  महत्वपूर्ण है और हाइजिन कैसे रहें के बारे में विस्तृत जानकारी दी। गीता दास  ने घर पर पुराने/ नए कपड़े से रियूजेबल नैपकिन कैसे बने सिखलाया । सभी के लिए संस्था की तरफ़ से जलपान का भी इंतजाम था ।सचिव अर्पिता अग्रवाल ने आश्वासन दिया अगर उन्हें कोई भी जरूरत होगी या उन्हें कुछ सीखना हो तो संस्था की तरफ़ से हर संभव मदद की जायेगी।सुजाता रंजन जो की इंग्लिश की सीनियर टीचर है ,उनका 32 साल का टीचिंग टीचिंग एक्सपीरियंस है उन्होंने कहा अगर बच्चे या बड़े इंग्लिश पढ़ना चाहते है तो वो खुद सप्ताह में एक दिन फ्री में पढ़ा देंगी। इस अवसर पर सचिव अर्पिता अग्रवाल, संयोजक आर्टिस्ट गणेश शर्मा, काउंसलर सुजाता रंजन, एडवोकेट लोपा मुद्रा चक्रवर्ती, गीता दास, तनिषा अंजलि कल्याणी,सनातन हांसदा (स्विच आन फाउंडेशन),शिव प्रसाद (स्विच अआन फाउंडेशन) आदि मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments