धनबाद। धनबाद क्लब के सत्र 2023 -24 के लिए नई टीम का चयन रविवार को हुआ। वाईएन नरूला कमेटी के वरीय उपाध्यक्ष और यमेश त्रिवेदी कोषाध्यक्ष चुने गए। वार्षिक आम सभा के बाद मतदान शुरू हुआ। वरीय उपाध्यक्ष पद के लिए वाईएन नरूला और डा. ओपी अग्रवाल के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला तो कोषाध्यक्ष पद के लिए यमेश त्रिवेदी और विशाल कक्कड़ के बीच कांटे की टक्कर दिखी। वाईएन नरूला को 262 और डॉक्टर अग्रवाल को 203 वोट मिले जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए यमेश त्रिवेदी को 244 मत मिले जबकि उसके उनके प्रतिद्वंदी विशाल कक्कड़ को 219 मत प्राप्त हुए।षचुनाव की प्रक्रिया पर्यवेक्षक एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ए के गुप्ता, डॉक्टर अबीर चक्रवर्ती, दीपक रूईया और राजेश पारकारिया की देखरेख में पूरी हुई। मालूम हो कि उपाध्यक्ष सचिव, संयुक्त सचिव और पांच कार्यकारिणी सदस्यों का चयन पहले ही निर्विरोध हो गया था। जिले के उपायुक्त कमेटी के पदेन अध्यक्ष होते है।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments