
धनबाद। पुराना बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स की आम सभा पूर्व संभावना के अनुसार ही हंगामेदार रही। इसके केंद्र रहे दो जिगरी दोस्त जिसकी दोस्ती की मिसाल कोयलांचल देता है। राम रहीम की जोड़ी ने अनगिनत सामाजिक कार्यों को अंजाम दिया है।आम सभा में एक तरफ पूर्व अध्यक्ष सोहराब खान ने अजय नारायण के कार्यकाल की खामियां गिनाते हुए कमियों को उजागर किया। उन्होंने कहा कि चेंबर के द्वारा सफाई के लिए ठेला खरीदा गया था लेकिन लापरवाही के कारण ठेला गायब हो गया। कोरोनाकाल में भीड़भाड़ वाले इलाके कोरोना जांच केंद्र बनाया गया। इस पर चेंबर के सदस्य मौन रहे। जिला प्रशासन के अधिकारी द्वारा सदस्य को अपमानित करने का आरोप भी उन्होंने लगाया। वही अध्यक्ष अजय नारायण लाल ने सोशल मीडिया में पर उन पर की गई टिप्पणियों का कॉपी कॉपी दिखाकर अपने प्रतिद्वंदी को मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने बताया कि उनकी भी प्रतिद्वंदिता कभी राजीव शर्मा से थी लेकिन उन्होंने कभी सोशल मीडिया का सहारा नहीं लिया। उन्होंने बताया कि वे चेंबर के सदस्यो का काम करने में दिन रात लगे रहते हैं यह दलाली है तो मैं दलाल हूं। मुझे नटवरलाल दलाल कहना चेंबर अध्यक्ष होने के नाते पूरे चेंबर का अपमान है। अगर ऐसा होते रहा था तो चेंबर का सदस्य कोई दलाल और नटवरलाल ही बनेगा। आम सभा में दोनों सदस्य देर तक बोले। दोनों के बीच कोल्ड वार आम सभा में साफ-साफ दिखा।
0 Comments