Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पुराना बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स की आमसभा रही हंगामेदार, आमसहमति नहीं बनने से चुनाव से होगा नई कमेटी का चयन



धनबाद। पुराना बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के द्वारा अग्रसेन भवन टेंपल रोड पुराना बाजार में वार्षिक आम सभा की बैठक रखी गई। जिसमें 400 से ऊपर  दुकानदारों ने भाग लिया और पूरे कार्यकाल के परिचर्चा में भाग लिया। आम सभा में सचिव  श्रीकांत अग्रवाल ने पूरे कार्यकाल का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, उसके बाद कोषाध्यक्ष  नौशाद आलम  के द्वारा ऑडिटेड बैलेंस शीट के माध्यम से आए और पूरे कार्यकाल का ब्यौरा प्रस्तुत किया जिसे आम सभा में उपस्थित सभी दुकानदारों ने  ध्वनि मत से पारित कर दिया।  आज के आम सभा में अध्यक्ष सचिव और कोषाध्यक्ष के नाम पर आम सहमति नहीं बनने के कारण चुनाव के द्वारा नई कमेटी का चुनने करने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष के लिए 4 नाम  आये जिसमें पहला अजय नारायण लाल, दूसरा खुर्शीद जमाल तीसरा पवन सोनी और चौथा विजय सैनी का नाम आया। सचिव के लिए 3 नाम पहला श्रीकांत अग्रवाल, दूसरा रोहित खड़ाकिया, तीसरा परवेज आलम और कोषाध्यक्ष  के लिए भी 3 नाम आया जिसमें नौशाद आलम पहला, दूसरा नाम कुणाल कुमार तीसरा नाम मुकेश अरोरा का आया। आज की आम सभा में चुनाव पदाधिकारी मुख्य चुनाव पदाधिकारी के रूप में  ज्ञानदेव अग्रवाल का नाम चुना गया। बहुत जल्दी पुराना बाजार का चुनाव मतपत्रों के द्वारा किया जायेगा।



खुर्शीद जमाल के संबोधन पर हुआ हंगामा

चेंबर के सदस्य खुर्शीद जमाल के संबोधन पर कुछ  सदस्यों ने यह कहकर हंगामा किया अध्यक्ष महोदय पर लगाए गए आरोपों का जवाब वही देंगे ना कि कोई और सदस्य है इस पर खूब हंगामा हुआ। थोड़ी देर के लिए आमसभा रूप गया। समझा-बुझाकर वरिष्ठ सदस्य सबको शांत हुआ। इसके बाद भी सोहराब खान के द्वारा लगाए गए आरोपों और अध्यक्ष अजय नारायण लाल के द्वारा सोशल मीडिया पर  उनपर की गई टिप्पणियों की कॉपी दिखाकर अपने प्रतिद्वंद्वियों को जवाब देने पर भी कई बार हंगामा हुआ।

ये रहे मौजूद

आज की बैठक में पुराना बाजार के अध्यक्ष  अजय नारायण लाल, सचिव श्रीकांत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष  नौशाद आलम के अलावे पूर्व अध्यक्ष  राजेश गुप्ता, संरक्षक ज्ञानदेव अग्रवाल जी पूर्व अध्यक्ष भीखू राम अग्रवाल, संरक्षक शाहिद आलम, पूर्व अध्यक्ष सोहराब खान, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप नारनौली, वरीय उपाध्यक्ष अशफाक हुसैन, खुर्शीद जमाल, रोहित खड़किया, गौरव छाबड़ा, सहदेव यादव, शाहनवाज हुसैन, विनय भाटिया  उत्तम गुप्ता, नवीन गुप्ता, रिजवान आलम, नौशाद खान  विक्रम अग्रवाल, संजय सरावगी, विनय रितुलिया, मनीष अग्रवाल सुनील सिंघानिया, बच्चन रवानी  शशि मेहता, जुगू सरदार, कुलवंत सलूजाके साथ 400 दुकानदार से ऊपर उपस्थित थे ।

Post a Comment

0 Comments