Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बिरसा मुंडा स्काउट एंड गाइड ने लिया नदियों को स्वच्छ रखने का संकल्प

 


धनबाद। देवनदी दामोदर में बिरसा मुंडा स्काउट एंड गाइड संस्था के सदस्यों ने गंगा दशहरा पर झारखंड के जीवन रेखा मानी जाने वाले दामोदर नदी जो विष्णु का स्वरूप माना जाता है सुदामडीह सूर्य मंदिर  दामोदर नदी के किनारे एवं टासरा घाट, गौशाला, सिंदरी में दामोदर नदी का पूजन किया गया साथ ही इसे स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। मौके पर बिरसा मुंडा स्काउट एंड गाइड के सचिव पप्पू पंडित ने कहा कि 2004 से लगातार हम लोग दामोदर बचाओ आंदोलन से जुड़कर इनके संस्थापक अध्यक्ष जमशेदपुर के विधायक सरयू राय  के नेतृत्व में हम लोग नदियों को साफ- सफाई के लिए जागरूक करते रहे हैं। लोगों को नदियों के प्रति प्रेम की भावना एवं उससे होने वाले लाभ की गति को अविरल 2004 से आज तक हर वर्ष जन जागरूकता अभियान चलाकर जागरूक किया जा रहा है। इसमें मुख्य रूप से संस्था के मुख्य प्रशिक्षक रिक्की कुमार साव, प्रबंधक मिथिलेश कुमार, नितेश कुमार आदि की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments