Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जगजीवन नगर के संजय मरांडी की पर्यावरण के प्रति दीवानगी इस कदर की, घर के छत को ही बना डाला गार्डन



धनबाद।  जगजीवन नगर में रहने वाले संजय कुमार मरांडी एक ऐसी शख्सियत है जो पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए अपने घर के छत को ही गार्डन बना दिया है। जहां वेस्ट पदार्थ गंदगी का कारण बन रहे हैं वहीं  संजय कुमार मारंडी वेस्ट चीजों को इस्तेमाल कर गार्डन की सुंदरता को बढ़ा रहे हैं। वे टूटे हुए बोतल, टूटे हुए पाइप, घर के टूटे हुए बर्तन, खराब बोतल, सरसों तेल की बोतल, टूटा हुआ  मिट्टी का बर्तन का इस्तेमाल करके अपने गार्डन को खूबसूरत आकार देने में जुटे हैं। इनकी खूबसूरत गार्डन को देख कर आप भी आश्चर्य में पड़ जाएंगे।

  


गार्डन में सब्जियों के साथ मुर्गी पालन भी कर रहे हैं संजय

उन्होंने अपने गार्डन में खाने के लिए सब्जियों  भी उपजा  रखा हैं। टमाटर, बैंगन, मकई, करेला, गाजर, भिंडी और भी कई तरह की सब्जियां उसी गार्डन में उपजाया जा रहे हैं। साथ ही कई तरह की फूलों का पेड़ भी लगा रखा है। उसके साथ साथ मुर्गी पालन भी कर रहे हैं। ताकि ताजा अंडा और ताजा सब्जियों का सेवन कर घर के लोग स्वस्थ रह सके। लोगों को उनसे बागवानी के गुर सीखना चाहिए की कैसे हम कम जगह का इस्तेमाल कर बेहतरीन बागवानी कर सकते हैं यह संजय कुमार मरांडी से सीखना चाहिए। संजय  पेशे  से राजनीतिक है। वह सिस्टा के कोषाध्यक्ष है राजनीति जीवन में व्यस्त रहने के बावजूद पर्यावरण के प्रति उनका लगाव  काबिले तारीफ है। 

स्वस्थ रहना चाहते हैं तो घर में पेड़- पौधे लगाये

उन्होंने बताया कि मेरा मार्गदर्शक और प्लांटेशन में सहयोग करने में जनरल मैनेजर पर्सनल विद्युत साहा एवं राजकुमार कनौजिया राष्ट्रीय महासचिव सिस्टा का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है।अगर आप बागवानी करते हैं तो इससे कई फायदा है अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो  पेड़ -पौधा का हिफाजत करें और अपने घरों में इसे लगाये ताकि आपको शुद्ध हवा मिल सके। साथ ही शुद्ध ताजा सब्जियों के सेवन से आपका स्वास्थ्य हमेशा अच्छा रहेगा। उनका कहना है कि हर नागरिक का कर्तव्य है कि पर्यावरण का हिफाजत करें ताकि हमारा धनबाद, हमारा देश और पूरा विश्व प्रदूषण मुक्त रहे।





Post a Comment

0 Comments