Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आयुष फाउंडेशन ने पर्यावरण दिवस पर वेस्ट मैटेरियल से बने 20 फीट स्क्लप्चर का अनावरण और पौधारोपण किया

 


धनबाद। पर्यावरण दिवस पर आयुष फाउंडेशन ने चंद्रशेखर चौक पर वेस्ट मैटेरियल से स्क्लुप्चर बनाया और पोधारोपण किया । स्क्लुप्चर का अनावरण एमएलए राज सिन्हा  ने किया ।नगर आयुक्त सतेंद्र कुमार गेस्ट ऑफ ऑनर रहें। सभी सम्मानियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सभी अथितियों ने पोधारोपण किया । शहर के गणमान्य लोगों में मिल्टन पार्थसर्थी ,जय प्रकाश नारायण  आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज की ।वेस्ट मैटेरियल का स्क्लुप्चर आयुष फाउंडेशन धनबाद की संजोजक आर्टिस्ट गणेश शर्मा ने बनाया है । सचिव अर्पिता अग्रवाल ने बताया स्क्लुप्चर 20 फीट लंबा है और इसको बनाने में ₹50000 लागत आया है। ये स्क्लुप्चर दो मैसेज भी देता है : अगर आज हम पीने का पानी नहीं बचाते तो कल पीने का पानी नहीं मिलेगा। अगर आज हम प्लास्टिक इस्तेमाल करना कम नहीं करते तो कल दुनिया में सिर्फ प्लास्टिक ही रहेगा, रहने की जगह कम पड़ जायेगी। रोटी बैंक यूथ क्लब ने सभी के लिए शरबत का इंतजाम किया। आर्टिस्ट गणेश शर्मा ने बताया धनबाद नगर निगम ने वेस्ट मैटेरियल इकट्ठा करने में और स्क्लुप्चर स्थापित करने के जगह मुहिया करने में भरपूर सहयोग दिया ।सुपरवाइजर चिंटू और पर्सनल असिस्टेंट आनंद राज ने हर संभव मदद की। ये कार्यक्रम पावर्ड बाई स्विच ऑन फाउंडेशन था। सचिव अर्पिता अग्रवाल ,आर्टिस्ट गणेश शर्मा, कुमार प्रशांत ,सुजाता रंजन ,गीता दास, तनिषा कुमारी,अमृत ,कोस्तव ,रोटी बैंक यूथ क्लब के अध्यक्ष रवि शेखर सहित संस्था के सदस्यगण ,सनातन हस्तदा आदि कार्यक्रम में मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments