Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कीवी मिसिंग वर्ड की खोज में जुटा बैंक मोड़ का तनेजा परिवार, तोते की सूचना देने पर 10,000 इनाम का किया घोषणा

 

धनबाद। कीवी मिसिंग वर्ड की पोस्टर बैंक मोड़ की सड़को पर आसानी से दिख जायेगा। आमतौर पर मनुष्य  की गुमशुदगी के पोस्टर सड़कों पर देखे जाते थे लेकिन यह खोज बैंक मोड़ के ओजोन एक्सोटिका में रहने वाले पवन तनेजा दंपति की है जो अपने परिवार के सदस्य के तरह साथ रहने वाले अपने तोता जिसको प्यार से वे कीवी  बुलाते  है और अपने बच्चे की तरह साथ रखते थे की है। कीवी तनेजा दंपति का इतना प्यारा सदस्य बन गया है कि वह उनके  पत्नी और बेटी को नाम लेकर बुलाता था।

तोते की सूचना देने वाले को दंपति देगा 10000 का इनाम

पवन तनेजा ने धनबाद वासियों से बेहद मार्मिक अपील करते हुए हुए कहा कि 27 मई को बारिश के बाद कीवी उनके फ्लैट से गायब है उसको खोजने के लिए उन्होंने जंगलपुर के बाबा का भी मदद ली है। बाबा का कहना है कि तोता किसी व्यक्ति के पास सुरक्षित है। इसके बाद उसकी काफी खोजबीन किया अगल-बगल वालों से पूछा लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल रहा है। उसके बिना उनका परिवार अधूरा लग रहा है इसलिए उन्होंने कीवी की सूचना देने वाले व्यक्ति को ₹10000 इनाम देकर सम्मानित करने का घोषणा किया है। उन्होंने बताया कि उनका तोता कीवी अक्सर मैहकू का बेबी कौन और आहा करके मुस्कुराता रहता है।

Post a Comment

0 Comments