Hot Posts

6/recent/ticker-posts

24 परगना की प्रसिद्ध गायिका राधाकृष्ण के दो दिवसीय हरिनाम सकीर्तन में झूमे ग्रामवासी

 


तोपचांची। रविवार को तोपचांची थानांतर्गत कोटालडीह ग्राम में  ग्रामीणो की ओर से दो दिवसीय हरिनाम संकीर्तन कोलकाता के दक्षिण 24 परगना के प्रसिद्ध गायिका राधाकृष्णा सम्प्रदाय के कलाकार  लक्ष्मीदासी अधिकारी एवं उनकी सहयोगी कुमारी सुदिक्षा दासी मंडल तथा कुमारी कृष्णा दासी मंडल के द्वारा बहुत ही शानदार प्रस्तुति दी गई। ज्ञात रहे यह संकिर्तण  शनिवार  से शुभारम्भ किया गया  था जिसका रविवार को समापन हुआ। दो दिन कोटालडीह ग्राम एवं आसपास के गांवों-कस्बों के लोग भक्ति भाव से सभी सराबोर हुए। इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज एवं सम्पुर्ण विप्र समाज के  प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी सुरेश चन्द्र तिवारी, जनार्दन तिवारी,सूर्य नारायण तिवारी, द्वारिका प्रसाद तिवारी,लखन लाल तिवारी, सुशील कुमार तिवारी, रघुनंदन तिवारी, त्रिवेणी तिवारी,उद्धव तिवारी,संजय कुमार तिवारी,सुनील चन्द्र तिवारी,दूर्गा प्रसाद तिवारी, रवि कुमार,प्रदीप कुमार,प्रेम कुमार तिवारी,उत्तम कुमार आदि शामिल हुए।इस कार्य क्रम को सफल बनाने में गांव के युवाओं का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments