Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गायत्री महामंत्र एवं महामृत्युंजय जाप से उड़ीसा रेल दुर्घटना के शिकार लोगो के शीघ्र स्वस्थ होने की गई कामना

 

धनबाद। उड़ीसा के बालासोर के निकट कोरोमंडल  एक्सप्रेस और बेंगलुरू हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के बेपटरी होने तथा एक मालगाड़ी के टकराने से भीषण रेल हादसा में दिवंगत हुए लोगों के आत्मा की शांति व उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने तथा हादसा में घायल हो गए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ होने के लिए धनबाद जिला गायत्री परिवार के द्वारा गायत्री शक्तिपीठ बस्ता कोला प्रांगण में  एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। उपस्थित परिजनों ने गायत्री महामंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र का मानसिक जप दिवंगत आत्मा की शांति एवं घायल भाइयों बहनों के पूर्व स्वास्थ्य लाभ हेतु किया तथा श्रद्धांजलि अर्पित किया गया, तत्पश्चात 3 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के माध्यम से आत्म शांति एवं स्वास्थ्य लाभ हेतु सामूहिक यज्ञ का आयोजन किया।

Post a Comment

0 Comments