धनबाद। कोयलांचल के भोजपुरी गायक और अभिनेता राजू सिंह अनुरागी जल्द ही बड़े पर्दे पर दिखेंगे। उनकी भोजपुरी फिल्म दोस्ती और प्यार 30 जून को बिग बाजार पीवीआर आईनॉक्स और प्रभातम मॉल पीवीआर पर दिखेगी। कांग्रेस नेता रणविजय सिंह की गोल्डन सनराइज प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म की पूरी शूटिंग धनबाद में ही हुई है। फिल्म को लेकर धनबाद के लोगों में काफी उत्सुकता देखी जा रही हैं।
तीन दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है फिल्म की पटकथा
दोस्ती और प्यार फिल्म तीन दोस्तों की कहानी है फिल्म रोमांस और एक्शन से भरपूर हैं। फिल्म में दोस्ती और प्यार के सच्चे मायने को फिल्माया गया है। फिल्म के अभिनेता राजू सिंह अनुरागी बताते हैं कि आज के दौर में युवा छोटी सी मिसअंडरस्टैंडिंग के कारण अपने जीवन के सबसे अहम कड़ी दोस्त और अपने प्यार से रिश्ता तोड़ देते हैं फिल्म के माध्यम से यह संदेश दिया गया है कि गलतफहमी को पालने के बजाय उससे दूर कर अपने रिश्तो में संजीदगी लाना चाहिए। फिल्म में धनबाद के इश्तियाक अहमद, संजय मिश्रा, काका जी, मनोज राउत, सुप्रिया, अंजलि, पायल, ईशा समेत धनबाद के 14 कलाकार हैं इसके अलावा भोजपुरी इंडस्ट्री की नामचीन अभिनेत्री तनुश्री, आनंद मोहन अयाज खान, रंजीत सिंह, रागिनी राय, मोंटी बाबा फिल्म में अहम किरदार में दिखेंगे। फिल्म के डायरेक्टर त्रिलोकी चौधरी हैं।
फिल्मे में दिखेंगा पूरा कोयलांचल
35 लाख बजट की इस फिल्म को गोकुल बंगला, धैया मैथन, सिजुआ, कतरास, झरिया बिरसा मुंडा पार्क, भूली के प्रसिद्ध स्थलों पर शूट किया गया है। फिल्म जल्दी जल्द ही देशभर के पीवीआर आईनॉक्स में दिखेगी। 1 महीने के बाद दर्शक फिल्म को ओटीटी प्लेटफार्म पर देख सकेंगे।
गायकी से प्रभावित होकर रणविजय सिंह ने दिया ऑफर
राजू सिंह अनुरागी बताते हैं कि वे धनबाद के कई मंचों पर भजन के साथ लोकगीतों का की प्रस्तुति देते रहे हैं इसी क्रम में कांग्रेस नेता रणविजय सिंह उनकी गायकी से प्रभावित होकर अपने पिता स्वर्गीय सकलदेव सिंह के पुण्यतिथि कार्यक्रम में छपरा ले गये। यहां स्वर्गीय सकलदेव सिंह के प्रतिमा के अनावरण पर उन्होंने बिहार सरकार के कई मंत्री एवं गणमान्य लोगों के बीच अपनी प्रस्तुति दी और इसके बाद रणविजय सिंह पर भी एक गाना तैयार किया, जिससे प्रभावित होकर कांग्रेस नेता ने कलाकारों को आगे बढ़ाने के लिए कुछ करने की सोची। इस पर मंथन शुरू किया। कलाकारों को दशा सुधारने के लिए उन्होंने फिल्म दोस्ती और प्यार की शूटिंग अपने होम प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले शुरू किया।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments