धनबाद। सिखों के छठे गुरू श्री गुरु हरिगोविंद साहिब जी का 428 वां प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा भावना के साथ गुरुनानकपुरा गुरुद्वारा जोड़ा फाटक में मनाया गया। इसमें सुबह के दिवान में बच्चों ने शब्द गायन किया। विशेष तौर पर आमंतित्र रागी जत्था भाई तवनीत सिंह जी चण्डीगड़वाले ने शब्द गायन 'पंज पियाले पंज पीर छठम पीर बैठ गुरू भारी, "जमिया पुत भगत गोविदं का "राजन के राजा महाराजन के महाराजा शब्द गायन कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। तत्पश्चात प्रचारक भाई सुरेन्द्र सिंह परमश्वर द्वार वाले के दिवान की हाजरी में गुरु के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। गुरु दरबार में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, विधायक राज सिन्हा, पूर्व महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल ने भी हाजिरी लगाई। इसके बाद संगत के लिए लंगर वितरित किया गया। मिस्सी रोटी, आम का आचार, लस्सी एवं पक्का आम लंगर का प्रसाद हजारों लोगों ने चखा दिया गया। शाम के दिवान में भी कीर्तन जत्था, रागी जत्था एवं प्रचार दिवान की हाजरी लगाकर संगत को निहाल किया। समाप्ती के बाद लंगर वितरित किया गया।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस मौके पर गुरूद्वारा के प्रधान स० बलवीर सिंह राजपाल, सचिव स० रजिन्दर सिंह चावला, कोषाध्यक्ष जगजीत सिंह चावला, स० हरजीत सिंह राजपाल, स० रविन्द्र सिंह राजपाल, सतपाल सिंह, अमरजीत सिंह दुआ, हरभजन सिंह, नरेन्द्र सिंह, लाल सिंह राजपाल, अमरजीत सिंह सलूजा, गुरदीप सिंह आदि सक्रिय थे।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments