धनबाद। पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के जेडआरयूसीसी सदस्य पिंटू कुमार सिंह ने रविवार को कतरासगढ़ रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्री सिंह ने देखा कि महिला तथा पुरुष प्रतीक्षालय में ताला लटका हुआ है। स्टेशन की सफाई व्यवस्था बद से बदतर है। यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफार्म संख्या एक पर बने शौचालय में ताला लटका मिला। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने बताया कि शौचालय में लंबे समय से ताला लटका हुआ है। जिसका चाबी रेल कर्मचारियों के पास है। शौचालय का इस्तेमाल केवल रेलकर्मी करते हैं। यात्रियों को स्टेशन के बाहर रेलवे के पे एंड यूज शौचालय में जाना पड़ता है। कुछ यात्री खुले में शौच जाने को विवश रहते हैं। रेल कर्मियों के इस मनमानी के कारण स्वच्छ भारत अभियान को गहरा धक्का पहुंच रहा है। यात्री सुविधा को बेहतर बनाने के लिए स्टेशन के जिम्मेवार रेलकर्मी पूरी तरह से लापरवाह नजर आ रहे हैं। पिंटू कुमार सिंह ने पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक, मंडल रेल प्रबंधक धनबाद तथा वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक धनबाद से उक्त समस्याओं को जल्द दूर करने का मांग किया है। इसके साथ ही उन्होंने जिम्मेवार रेल कर्मियों पर उचित कार्रवाई करने का मांग किया है।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments