Hot Posts

6/recent/ticker-posts

9 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए पूरे भारतवर्ष की तरह धनबाद में भी तैयारियां जोरों पर, पतंजलि योग समिति शहर के प्रमुख संस्थानों में करायेगी योगाभ्यास

 


धनबाद। 21 जून को 9 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे भारतवर्ष की तरह धनबाद में भी उल्लास पूर्वक मनाया जायेगा। पतंजलि योग समिति धनबाद ( पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से संबंध ) मार्गदर्शन  अनुसार धनबाद में भी पतंजलि परिवार के सभी योग शिक्षक -शिक्षिकाएं प्रभारी गण अपने -अपने नियमित योग कक्षा के स्थल पर इसकी तैयारी जोर शोर से कर रहे हैं। धनबाद पतंजलि परिवार के सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण प्रमुख प्रभाकर कुमार ने बताया कि  धनबाद जिले में पतंजलि योग समिति की तरफ से सभी दसों प्रखंडों में लगभग 80 से 90 निशुल्क योग कक्षाएं चलती है। सभी योग कक्षाओं में 21 जून 2023  9th अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी पूरी जोर-जोर से चल रही है। इसी के तहत सभी योग शिक्षक- शिक्षिकाएं जो कि भारत सरकार आयुष मंत्रालय और पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के द्वारा प्रशिक्षित योग शिक्षक शिक्षिकाएं हैं वह 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के भारत सरकार आयुष मंत्रालय के योगा के  प्रोटोकॉल के अनुसार अपने अपने नियमित कक्षाओं में प्रोटोकॉल का अभ्यास करवा रहे हैं। इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल के अभ्यास के अंतर्गत चालन क्रिया/शिथिलीकरण क्रिया, खड़े होकर आसन, बैठकर होने वाले आसन, पेट के बल, पीठ के बल होने वाले आसन और प्राणायाम और ध्यान का पूरा अभ्यास कराया जा रहा है ताकि सभी योग शिक्षक -शिक्षिकाएं 21 जून को सफलतापूर्वक अपने अपने नजदीकी सभी सरकारी स्कूल -कॉलेज कार्यालय  थाना जहां-जहां इनकी उपयोगिता हो को सफलतापूर्वक भारत सरकार के योगा के प्रोटोकॉल के अनुसार योग को प्रभावित तरीके से करा सके। पतंजलि योग समिति धनबाद के पास सैकड़ों पर्याप्त मात्रा में योग कुशल शिक्षक शिक्षिकाएं प्रत्येक प्रखंडों में उपलब्ध है और वह अपनी अपनी सेवाएं देने को तैयार हैं।

कोविड-19 के बाद बढ़ा योग का महत्व

इस बार का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कई मायनों में महत्वपूर्ण है खासकर कोविड के पीरियड के बाद योग का महत्व और भी कई गुना बढ़ गया है। आज योग का महत्व शरीर में इम्यून सिस्टम रोग से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का योग ही सबसे सस्ता सरल सुलभ साधन है इसी में जागरूकता पैदा करने के लिए पतंजलि योग समिति धनबाद जगह- जगह पर निशुल्क योग कक्षाएं चलाती है और 21 जून 2023 को पतंजलि योग समिति धनबाद पूरे धनबाद वासियों से आह्वान करती है आप 21 जून को दिन बुधवार आप घर से बाहर आए जहां भी योग चले उस जगह पर आप योग करें और दूसरे को भी प्रेरित करें। जहां जहां नियमित योग कक्षाएं चलती है वहां आप नियमित रूप से योगाभ्यास करने अवश्य आएं।

पतंजलि परिवार के प्रमुख चेहरे

पतंजलि योग समिति धनबाद अपने पतंजलि योग समिति धनबाद के जिला संयोजक  मंजीत जी, जिला प्रभारी समरेंद्र जी, सोशल मीडिया के जिला प्रभारी मनोज जी, युवा प्रभारी भाई धीरन जी, कार्यालय प्रभारी और सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण प्रमुख प्रभाकर कुमार एवं अन्य।

Post a Comment

0 Comments