Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जिला कांग्रेस व्यापार उद्योग का प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष प्रभात सुरोलिया के नेतृत्व में डीआरएम से मिलकर यात्री सुविधाएं बढ़ाने के मांग के साथ सुझाव पत्र सौंपा

 

धनबाद। धनबाद जिला कांग्रेस व्यापार उद्योग का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष प्रभात सुरोलिया के नेतृत्व में रेलवे DRM कमल किशोर सिन्हा से मिला। उनसे धनबाद के विकास सहित व्यापार हित के कई मुद्दों पर वार्ता कर उन्हें मांग पत्र सौपा भी। इस अवसर पर प्रभात सुरोलिया ने डीआरएम से पाथरडीह पर नवनिर्मित बाईपास रेल लाइन के निर्माण के पश्चात्  भुवनेश्वर - आनंद विहार टर्मिनल ओड़िसा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, भुवनेश्वर - नई दिल्ली दुरंतों एक्सप्रेस,  भुवनेश्वर - नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस वाया सम्बलपुर सिटी,  गोरखपुर - शालीमार एक्सप्रेस ,  हल्दिया  - आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस  ट्रेनों को गोमोह जंक्सन (नेताजी सुभाष चंद्र बोष जंक्सन ) से भोजुडीह-आद्रा वाया महुदा की बजाय मार्ग परिवर्तन कर गोमोह से धनबाद होते हुए वाया प्रधानखंता , पाथरडीह , भोजुडीह सेक्शन होते हुए इन ट्रेनों को गंतव्य तक भेजने कि मांग कि ताकि धनबाद की जनता को लम्बी दुरी की कई ट्रेने मिल जायेंगी। साथ ही दिल्ली की ढेरों ट्रेन मिल जायेंगी और अन्य शहरों की  कनेक्टिविटी भी  बढ़ेगी। इसके  धनबाद स्टेशन के साउथ साइड में बैंक मोड़ स्थित प्रवेश द्वार के सड़क के दोनों तरफ खाली पड़ी जमीन  पर  रेलवे  दो फ्लोर कि दुकानों का निर्माण करा कर आवंटन करे जिससे रेलवे को राजस्व भी मिलेगा। जमीन का गैर क़ानूनी अतिक्रमण भी नहीं होगा और लोगो को दुकान भी उपलब्ध हो जाएगी। इसके आलावा साउथ साइड की तरफ यात्री सुविधाएँ बढ़ाने की मांग कि गई। निरंतर यात्रियों के आगमन में बढ़ोतरी हो रही है जिसको देखते हुए निम्नलिखित मांगों को भी रखा गया।

प्रवेश द्वार पर ट्रेनों  के आगमन प्रस्थान  का डिस्प्लै बोर्ड लगाना अत्यंत आवश्यक है। प्लेटफॉर्म संख्या 6,7,8 पर कोच इंडिकेटर बोर्ड लगाने की आवश्यकता है शौचालय का निर्माण की आवश्यकता है।जेनरल टिकट के काउंटर कि संख्या में बढ़ोतरी कि आवश्यकता है।पार्किंग शुल्क देने के बाद भी यात्रियों को अपने वाहन पार्किंग जोन में खुले में धुप और बारिश में रखना पड़ता हे  यहाँ पर पार्किंग स्थल में शेड बनाने कि आवश्यकता पर जोर दिया गया। उन्होंने मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार कर जनहित में पूरी करने गुजारिश किया जिससे धनबाद की जनता को सहूलियत  मिल सके। वार्ता के दौरान सिनियर DCM भी मौजूद थे।

ये रहे मौजूद

प्रतिनिधिमंडल मे जिलाअध्यक्ष प्रभात सुरोलिया के अलावा, प्रदेश महासचिव  राम चौरसिया, प्रकोष्ठ के धनबाद के महासचिव जितेंद्र अग्रवाल, महासचिव संजय जयसवल, सचिव गौरव गर्ग, शाहिद परवेज मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments