धनबाद। झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के कोषाध्यक्ष पवन बंसल से एआईसीसी कार्यालय दिल्ली में मिलकर धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने संगठनात्मक मजबूती को लेकर धनबाद जिला के सभी प्रखंडों एवं नगरों में संगठन को धारदार, सशक्त व मजबूत बनाने के साथ-साथ बंद पुराना कांग्रेस कार्यालय को खोलवाने संबंधित विषयो को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मौके पर धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा प्रभारी महोदय के साथ बंद कांग्रेस कार्यालय को खोलवाने के साथ-साथ धनबाद जिला के सभी विधानसभा के प्रखंडों एवं नगरों में संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा परिचर्चा हुई एवं संगठन को मजबूत प्रदान बनाने को लेकर धनबाद जिला के सभी प्रखंड एवं नगरों के पंचायत कमिट/वार्डो कमिटी, मंडल कमिटी के साथ-साथ मिशन 2024 के तहत बूथ स्तर पर संगठन को धारदार,सशक्त व मजबूत की दिशा में सभी कांग्रेसजनों से एकजूटता के साथ संगठनहित में कार्य करने को लेकर निर्देशित किया गया।आगे श्री सिंह ने कहा कि प्रभारी महोदय से बंद पड़े जिला कांग्रेस कार्यालय को खोलवाने संबोधित विस्तृत चर्चा हुई। प्रभारी महोदय ने पुराना कांग्रेस को खुलवाने को लेकर पार्टी गंभीर है और इस पर सकारात्मक पहल करते हुए जल्द कांग्रेस कार्यालय खोलने का रास्ता प्रशस्त करने आश्वासन दिया। कांग्रेस कार्यालय को खोलने को लेकर जिला में जल्द कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं कांग्रेस के पदाधिकारियों की एक बैठक सुनिश्चित कर जिला कांग्रेस कार्यालय को खोलने की मांग को लेकर धनबाद जिला कांग्रेस जोरदार आंदोलन करेगी।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments