Hot Posts

6/recent/ticker-posts

महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रिवाल ने सिंह मेंशन पहुंचकर जाना संजीव सिंह का हाल-चाल


धनबाद। झरिया विधायक  संजीव सिंह के अस्वस्थ होने की सूचना मिलने पर महाराजगंज के लोकसभा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रिवाल धनबाद से बोकारो जाने के क्रम में सरायढेला स्थित सिंह मेंशन पहुंचे। जहां भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागनी सिंह ने उनका पुष्प गुच्छ एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत अभिनंदन किया वही।  इस दौरान सांसद महोदय श्री जनार्दन सिंह सिग्रीवाल  ने रागिनी सिंह से जेल में बंद पूर्व विधायक संजीव सिंह के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। वही इस दौरान श्रीमती सिंह ने   मौजूदा राज्य सरकार में धनबाद झरिया समेत पूरे कोयलांचल में बढ़ते अपराध और सत्ता के प्रभाव में लाचार कानूनी व्यवस्था समेत कई अन्य गंभीर समस्याओं से अवगत कराया साथ ही 15 जून को मजदूरों के  मसीहा कहे जाने वाले पूर्व विधायक स्वर्गीय सूर्यदेव सिंह जी के पुण्य तिथि पर आमंत्रित किया। गौतलब है कि सांसद  जन्नार्दन सिंह सिग्रीवाल  भारतीय जनता पार्टी के प्रसिद्ध राजनेता और 16 वीं लोकसभा सदस्य हैं, जो महाराजगंज (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस दौरान भाजपा के युवा नेता सत्य प्रकाश सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमलेश सिंह,  तमाल राय समेत भाजपा नेता महंत पांडे स्वरूप भट्टाचार्य राजकिशोर जैना अखिलेश सिंह, संतोष शर्मा, छोटू सिंह, स्वरूप भट्टाचार्य समेत कई कार्यकर्तागण मौजूद थे ।

Post a Comment

0 Comments