धनबाद। झामुमो के केंद्रीय सदस्य सह जीटा के अध्यक्ष अमितेश सहाय ने नगर आयुक्त (धनबाद) से मिलकर धनबाद के ह्रदय स्थली बैंक मोड़ में वर्षो से ठेला / खोमचा लगा रहे 11 विस्थापित दुकानदारों को धनबाद नगर निगम के द्वारा बैंक मोड़ में बनाए जा रहे "धनबाद मॉल" मे दुकान देने पर चर्चा किया। इस अवसर पर नगर आयुक्त ने सभी 11 दुकानदारों को बिना सिक्योरिटी सिर्फ किराए पर दुकान देने पर ना सिर्फ अपनी सहमति दी बल्कि लिखित अनुसंशा भी किया। गौरतलब है कि ठेला खोमचा दुकानदारों ने नगर निगम से पत्राचार कर स्थाई पुनर्वास करने की मांग की थी।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments