विश्व ब्राह्मण दिवस पर भागवत उद्यापन संपन्न
तोपचांची। विश्व भर के ब्राह्मण संगठनों ने विश्व ब्राह्मण दिवस मनाने का आह्वान किया है। बुधवार को तोपचांची थानांतर्गत कोटालडीह ग्राम निवासी स्वर्गिय देवकी नंदन तिवारी की धर्मपत्नी भवानी देवी के द्वारा विश्व ब्राह्मण दिवस मनाने के उद्देश्य से अपने आवास में भागवत उद्यापन सम्पन्न करवाया। इस अवसर पर आचार्य विद्वान पंडित रवि तिवारी अपने सहयोगी पंडितों के साथ मंगलाचरण एवं स्वस्तीवाचन कर भगवान परशुराम का पूजा अर्चना वैदिक रीति-रिवाज से किया। सुरेश चंद्र तिवारी ने कहा वैसे ब्राह्मण समाज किसी राजनैतिक विचारधारा से कार्य नहीं करते। यह भगवान श्रीकृष्ण जी के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत गीता में कहा गया है कि'चतुर्वर्णा मया श्रृष्टा गुणकर्म विभागस ' अर्थात श्री भगवान ने कहा चार वर्णों को मैने उनके गुणों के हिसाब से बनाया। इसलिए ब्राह्मण कोई जाति नहीं रीति-रिवाज है,वेद पूराण है,आचार विचार है,संस्कार है ब्राह्मण के पास अग्रत सकलं शास्त्र पृष्ठत शशर धनु होता है।ब्राह्मण दो मुद्रा के प्रेरणास्रोत हैं एक हाथ अभय मुद्रा एवं दूसरा हाथ कुठार मुद्रा। वह सामाजिक संरचना के द्योतक हैं। ब्राह्मण है तो ब्रह्मणत्व हैं ब्रह्मणत्व है तो हिन्दूत्व है और हिन्दूत्व है तो हिन्दू है। हिन्दू है तो राष्ट्र है।मतलब सुखी सम्पन्न विकसित राष्ट्र के संरचनात्मक छवि ब्राह्मण के पास है।यह सदियों से चलता आया है। आज सभी ब्राह्मण संगठनों ने विश्व ब्राह्मण दिवस भगवान परशुराम जी का पूजा अर्चना कर मनाने का आह्वान किया है। मौके पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज एवं सम्पूर्ण विप्र समाज के प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी सुरेश चन्द्र तिवारी, आर्ष परिषद कतरास ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी,सम्पूर्ण विप्र समाज एवं भारतीय अटल सेना गैर राजनीतिक पार्टी के नेता बलराम उपाध्याय, सूर्य नारायण तिवारी,द्वारिका प्रसाद तिवारी, लखनलाल तिवारी, सुनील चन्द्र तिवारी,शम्भूनाथ चौबे, सम्पूर्ण विप्र समाज के जिला उपाध्यक्ष सुशील कुमार तिवारी, रघुनन्दन तिवारी, प्रेम कुमार तिवारी, त्रिवेणी तिवारी, राजीव रंजन द्विवेदी,देवनाथ चौबे,विश्व नाथ दूबे, संजय कुमार तिवारी, यदुनन्दन तिवारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित हुए।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments