Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ह्यूमन राइट्स मिशन ने साक्षी के हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग किया, क्रूरता बेहिसाब, कब होगा इंसाफ के नारे लगाये

 

धनबाद। तोपचांची प्रखण्ड के ब्राह्मणडीहा में ह्युमण राईट्स मिशन  के प्रदेश मीडिया प्रभारी  बलराम उपाध्याय  के नेतृत्व में दिल्ली में जघन्यतम अपराध पर चर्चा हुई। ज्ञात हो कि हाल ही में  दिल्ली में साक्षी की निर्मम हत्या कर दी गई।  मानवाधिकार  मिशन ने भारत सरकार से यह मांग किया कि ऐसे जघन्य अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाय ताकि कोई भी अपराधी इस‌ तरह की अपराध करने से पहले बार- बार सोचने के लिए मजबूर होगा। मौके पर सुरेश चंद्र तिवारी, मृणाल चौबे,अरुण कुमार तिवारी, धुर्येटि प्रसाद दूबे,रामाशंकर तिवारी, अमूल्य रत्न तिवारी,सिद्धेश्वर तिवारी,लक्खी नारायण तिवारी,उत्तम तिवारी,अमरेश उपाध्याय,राजेन्द्र उपाध्याय,छुनू तिवारी अधीर चन्द्र उपाध्याय,ज्ञान चन्द्र तिवारी आदि उपस्थित हुए।

Post a Comment

0 Comments