Hot Posts

6/recent/ticker-posts

10 जुलाई को राजेंद्र सरोवर पार्क में होगी शिव महाआरती,भगवान शिव की भव्य प्रतिमा होगी मुख्य आकर्षण का केंद्र



धनबाद । झारखंड इंडस्ट्रीज एंड ट्रेड एसोसिएशन की ओर से आयोजित शिव महाआरती बेकारबांध के राजेंद्र सरोवर पार्क में 10 जुलाई को होगी । कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देने के लिए शुक्रवार को प्रेस वार्ता का आयोजन यूनियन क्लब में किया गया । कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जीटा के अध्यक्ष अमितेश सहाय ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन की पहली सोमवारी पर राजेन्द्र सरोवर पार्क में शिव महाआरती का आयोजन किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि एसोसिएशन द्वारा यह कार्यक्रम पूरी श्रद्धा भाव से किया जा रहा है । इसमे न कोई वीआईपी होगा न कोई आम । हर किसी के लिए एक सी निशुल्क व्यवस्था की गई है । सहाय ने बताया कि इस वर्ष शिव महाआरती में भगवान शिव की प्रतिमा मुख्य आकर्षण का केन्द्र होगा । 21 फुट ऊंची और 17 फुट चौड़ी  प्रतिमा बिल्कुल संगमरमर सी प्रतीत होगी । प्रतिमा की स्थापना सोमवार को ही कि जाएगी । सहाय ने बताया कि साहेबगंज गंगा नदी से गंगा जल लाया जाएगा । गंगा जल को राजेन्द्र सरोवर में डाल कर शिव महाआरती की जाएगी । सावन के पावन माह में जो शिव भक्त देवघर, बनारस, हरिद्वार आदि नहीं जा पाते है । उन्हें सोमवार को धनबाद में ही शिव भक्ति का मौका मिलेगा । 

गंगा घाट के तर्ज पर होगी शिव महाआरती -राजीव शर्मा

जीटा के महासचिव राजीव शर्मा ने बताया कि सोमवार को शाम साढ़े चार से साढ़े आठ बजे तक चार घन्टे का कार्यक्रम होगा । जिसमें पहले दो घंटे स्थानीय गायकों द्वारा भजन गायन प्रस्तुत किया जाएगा । जिसके बाद सुविख्यात शंख एवं डमरू वादक विपिन मिश्र द्वारा डेढ़ घंटे का कार्यक्रम होगा । अंत मे वाराणसी से आये आचार्य रणधीर मिश्रा एवं उनके साथियों के द्वारा बनारस के गंगा घाट के तर्ज पर शिव महाआरती की जाएगी । श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए पार्क के हर हिस्से में बड़ा एलईडी लगाया जाएगा । जिससे दूर बैठे लोग भी आसानी से शिव महाआरती को देख सके।

पार्किंग के लिए की गई अलग व्यवस्था

अमितेश सहाय ने बताया कि यातायात बाधित न हो इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सहयोग कर रहा है । हीरापुर एवं बरटांड़ की ओर से आने वाले लोगों के लिए धनबाद परिसदन के सामने निरीक्षण भवन में पार्किंग की व्यवस्था की गई है । स्टेशन एवं पॉलीटेक्निक की ओर से आने वालों के लिए ब्लेसिंग हॉल में पार्किंग की व्यवस्था की गई है । वहीं नगर निगम राजेन्द्र सरोवर पार्क में फाउंटेन आदि को चालू कर रहा है । पार्क परिसर को पूरी तरह दुरुस्त करने में नगर निगम पूरा सहयोग कर रहा है । सहाय ने बताया कि यूनियन क्लब एवं धनबाद क्लब के तैराक सरोवर में मुस्तैद रहेंगे । जिससे किसी प्रकार की अनहोनी होने पर अविलंब सहायता की जा सकेगी।

Post a Comment

0 Comments