Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गुजरात उच्च न्यायालय द्वारा राहुल गांधी की सजा को बरकरार रखने पर कांग्रेस ने निकला शांतिपूर्ण पदयात्रा



नबाद। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में गुजरात उच्च न्यायालय द्वारा मानहानि मामले में वायनाड के सांसद राहुल गांधी की  सजा को बरकरार रखने के विरोध में कांग्रेस कार्यालय से रणधीर वर्मा चौक तक गांधीवादी तरीके से शांतिपूर्ण पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा राहुल गांधी हमेशा सच्चाई के लिए लड़ते रहे हैं और ऐसे आगे भी लड़ते रहेंगे। सच्चाई की आवाज को दबाने का कुचक्र रचा गया है हम कानून सम्मत लड़ाई एवं जनता के बीच जाकर राजनीतिक लड़ाई लड़ते रहेंगे। यह फैसला तथ्यों और कानून के आधार पर गलत है हमने हमेशा न्यायपालिका का सम्मान किया है और उसे उच्च सम्मान में रखा है लेकिन हमारा मानना है कि यह निर्णय गलत है सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी जी के पक्ष में फैसला जरूर आएगा।  मोदी सरनेम वाली टिप्पणी पर राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि की शिकायत में कोई पुख्ता सबूत नहीं है। राहुल गांधी ने ललित मोदी, नीरव मोदी के खिलाफ बोला जो देश को लूट कर भाग गए। कार्यकारी अध्यक्ष रसीद राजा अंसारी ने कहा राहुल गांधी ने यह बात कर्नाटका में चनावी सभा में कही थी सूरत कोर्ट का कोई क्षेत्राधिकार नहीं था प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। राहुल गांधी के मामले में कोई भी ठोस नहीं है हमें पूरा यकीन है कि हमें  न्याय मिलेगा। नवनीत नीरज एवं प्रवक्ता सतपाल सिंह ब्रोका ने कहा राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ साजिश रची जा रही है क्योंकि बीजेपी राहुल गांधी और कांग्रेस से डरी हुई है राहुल गांधी की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने एक के खिलाफ बोला है व् उन्होंने किसी जाति को निशाना नहीं बनाया। राहुल के समर्थन में अगर हमें जेल भी जाना पड़ेगा तो, हम काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। पूरे देश में कांग्रेस के कार्यकर्ता जेल भरो अभियान करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप अध्यक्ष रशीद रजा अंसारी, अशोक  सिंह, राजेश्वर सिंह यादव रवि रंजन सिंह, एम के आजाद नवनीत नीरज, दिनेश सिंह   योगेन्द्र सिंह योगी, सतपाल सिंह ब्रोका इरफान खान, चौधरी गुड्डू खान संजय जयसवाल, गोपाल चौधरी नवीन सिंह ,अरविंद सैनी सरफुद्दीन अंसारी, शरीफ अंसारी, आदि थे।


Post a Comment

0 Comments