Hot Posts

6/recent/ticker-posts

30 जुलाई को शक्ति मंदिर में धूमधाम से होगा पाँच जोड़ों का सामूहिक विवाह, टोटो पर निकलेगी बारात और गायत्री परिवार मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न करायेगा विवाह

 


Dhanbad। श्री श्री श्री भगवती जागरण कमिटी के आजीवन सदस्यों की बैठक आज अध्यक्ष एसपी सोंधी की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। इस अवसर पर 30 जुलाई को पाँच जोड़ों के होने वाले सामूहिक विवाह को धूमधाम से करने की रूप रेखा बनाई गई। कार्यक्रम का संचालन सचिव अरुण भण्डारी एवं संयुक्त सचिव सुरेन्द्र अरोड़ा ने किया l सर्वप्रथम 29 जुलाई को सभी जोड़ों की शक्ति भवन मे संध्या 5.15 बजे मेहँदी रस्म की जायेगी और साथ ही लेडीज़ संगीत होगा। 30 जुलाई पाँच टोटो पर प्रात 10:05 बजे मन्दिर परिसर से बारात प्रस्थान करेगी वो हावड़ा मोटर एक्सचेंज रोड सचदेवा भवन होते हुए पुन मन्दिर परिसर पहुँचेगी l वहीं पर समधी मिलन होगा l उसके बाद स्वागत भाषण फिर जोड़ो की जयमाला होगी l फिर गायत्री परिवार द्वारा सभी जोड़ो की विधिविधान से शादी कराई जायेगी l इसके पश्चात घर गृहस्थी चलाने के लिये कमिटी द्वारा उपहार दिये जायेंगे उसके साथ विदाई की रस्म अदा की जाएगी l समाज एवं भक्तों द्वारा लगातार सहयोग  किया जा रहा है उन सभी के प्रति भी कमिटी ने आभार व्यक्त किया l धन्यवाद ज्ञापन विपिन अरोड़ा ने किया l 

ये थे मौजूद

बैठक मे सर्वश्री संरक्षक आई एम मेनन, उपाध्यक्ष राजीव सचदेव, सुरेन्द्र ठक्कर, अशोक भसीन, कमल किशोर टण्डन,राकेश रेवाड़ी, रवि गंडोतरा, राहुल भण्डारी,पूरण चंद झाम,दीपक चोपड़ा,अरुण गुजराल,अशोक अरोड़ा,रूप किशोर टण्डन साकेत साहनी, कानन बाली, विनोद आहूजा,दिनेश पुरी,गौरव अरोड़ा एवं पंडित ब्रजेश मिश्र अन्य सदस्य उपस्थित थे ।

Post a Comment

0 Comments