Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जंक फूड का बहिष्कार, मिलेट का सेवन करने को लेकर एनसीसी 36 बटालियन ने निकाली जागरूकता रैली

 


Dhanbad :  जिले में लगातार गिरते भूजल का स्तर तथा किसानों को मिलेट की खेती में बढ़ती परेशानी को लेकर 4 जुलाई को 36 झारखंड एनसीसी बटालियन ने जागरूकता रैली निकाली। रैली गोल्फ ग्राउंड से प्रारंभ होकर लुबी सर्कुलर रोड, रणधीर वर्मा चौक होते हुए पुनः गोल्फ ग्राउंड पहुंची। जिसमे 100 से अधिक एनसीसी कैडेट हाथों में तख्तियां लिए रैली में शामिल थे। रैली में शामिल एनसीसी कैडेट ऋषिकेश कुमार ने बताया कि जलवायु परिवर्तन के इस दौर में किसान कैसे समृद्ध हो, इसको लेकर एक विशेष अभियान चलाया रहा है। संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2023 को मिलेट वर्ष का नाम दिया है। उन्होंने बताया कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और बड़े पैमाने पर लोग कृषि कार्य से जुड़े हुए हैं। लेकिन जिले में लगातार गिरते भूजल स्तर किसानों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है. गिरते भूजल स्तर को देखते हुए मिलेट (मोटे अनाज) की खेती करने के लिए किसानों को प्रेरित किया जा रहा है। वही आम लोगों को भी मिलेट का सेवन करने को लेकर जागरूकता रैली चलाया जा रहा है। आगे उन्होंने बताया कि आज कल लोग जंक फ़ूड की ओर ज्यादा प्रेरित हो रहे है जो कि स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक है। मिलेट स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है इसलिए लोगों को जंक फूड का बहिष्कार मिलेट का सेवन करना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments