Dhanbad। लोकनायक स्मारक समिति की एक बैठक बैंक मोड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के सभागार में कार्यकारी अध्यक्ष बिरेंद्र ठाकुर के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जेपी आंदोलन व सम्पूर्ण क्रान्ति के 50 वर्ष 2024 में पूरे होने पर जेपी के विचारों को जन जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में दर्जनों जेपी आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सम्पूर्ण क्रान्ति के 50 वर्ष होने पर विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, आदि का आयोजन करने तथा युवाओं के बीच खेल प्रतियोगिता का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के सफलता हेतु संचालन समिति का गठन करने तथा एक स्मारिका का विमोचन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सचिव लाल वर्मा ने सम्पन्न कार्यक्रमो का उल्लेख किया तथा दो प्रस्ताव लाये गये।पहला प्रस्ताव नगर निगम के प्रति निन्दा प्रस्ताव लाया गया। नगर निगम जे पी के प्रतिमा के रख रखाव एवं कार्यक्रम सम्पन्न करने में व्यवधान उत्पन्न कर रहा है। दूसरा प्रस्ताव जे पी के विचारों को छात्रो के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए।ऐसा सरकार से मांग करना है। दोनो प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित किया गया।
ये रहे मौजूद
बैठक का संचालन संयुक्त सचिव अरुण राय ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन सचिव लाल वर्मा ने किया। बैठक में बिरेंद्र ठाकुर, प्रो नरेश अम्बषटा,लाल वर्मा, के बी सहाय, अरुण राय, शैलेन्द्र, कृष्णलाल रूंगटा,हरीश जोशी, विंदेश्वरी प्रसाद,रत्न चन्द मानव,एस एन त्यागी,कपिल देव पाण्डेय, सुखलाल,गुलाब महतो,जयकिशन, अंजलि,राजीव रंजन, अरविंद सिन्हा,जया कुमार, राजेन्द्र राही, अशोक लागी,दिलीप सिन्हा सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments