धनबाद। बार लाईब्रेरी हॉल में एक विशाल मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया है, जिसमें अशर्फी हॉस्पिटल के जनरल फिजिशियन डॉक्टर आदित्य रंजन और हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सतीश नटराजन की टीम के द्वारा अधिवक्ताओं की आँखों की जाँच, ब्लड शुगर, बी०पी०, वजन, पल्स, एवं एसपीओ -2 (ऑक्सीजन की जाँच) तथा E .C.G की जाँच की गई। मौके पर बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष धनेश्वर महतो ने बताया कि कैंप के द्वारा अधिवक्ताओ की निशुल्क संपूर्ण हेल्थ चेक अप की जा रही है कैंप के माध्यम से 500 अधिवक्ताओं के हेल्थ चेकअप कलश लक्ष्य रखा गया है। वही महासचिव जितेंद्र कुमार ने बताया कि तनाव भरे जीवन शैली में अधिवक्ताओं को स्वस्थ बनाए रखने के लिए धनबाद बार एसोसिएशन द्वारा मेडिकल कैंप लगाया गया है ज्यादा से ज्यादा संख्या में अधिवक्ता कैंप का लाभ उठाएं। कैंप के आयोजन में मेघनाथ रवानी, ब्रज किशोर कर्ण, केदार नाथ महतो, दीपक साह राजन पॉल, अनिल कुमार त्रिवेदी, विश्वजीत मिश्रा, विभाश महतो और विजय कुमार पाण्डेय महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments